- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Admission Denied In School On Religious Grounds Case Filed In Nagpur
Nagpur News: धार्मिक आधार पर नकारा स्कूल में प्रवेश, अल्पसंख्यक आयोग के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
अल्पसंख्यक समाज की एक छात्रा को धर्म के आधार पर स्कूल में प्रवेश न दिए जाने के मामले में नागपुर के जरीपटका स्थित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय के सचिव और शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

धार्मिक आधार पर नकारा स्कूल में प्रवेश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: अल्पसंख्यक समाज की एक छात्रा को धर्म के आधार पर स्कूल में प्रवेश न दिए जाने के मामले में नागपुर के जरीपटका स्थित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय के सचिव राजेश लालवानी और शिक्षिका सिमरन ज्ञानचंदानी के खिलाफ जरीपटका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग को छात्रा के अभिभावकों द्वारा इस भेदभावपूर्ण व्यवहार की शिकायत की गई थी।
इस शिकायत के आधार पर आयोग के अध्यक्षप्यारे खान ने शिक्षा विभाग और महिला व बाल विकास विभाग को जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सही पाई गई। लिहाजा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका गीता हरवानी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299 (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से धार्मिक भावनाओं का अपमान करना) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
“स्कूल में कोई सीट उपलब्ध नहीं है”…
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के सचिव राजेश लालवानी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मुस्लिम छात्राओं को स्कूल में प्रवेश न देने का निर्देश शिक्षकों को दिया था। कुछ शिक्षकों ने उनके दबाव में मुस्लिम छात्राओं के प्रवेश आवेदन लंबित रखे, जबकि कुछ पालकों को यह कहकर मना कर दिया गया कि “स्कूल में कोई सीट उपलब्ध नहीं है।” इस भेदभाव के खिलाफ छात्राओं के अभिभावकों ने अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बच के रहना रे बाबा! कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे इन फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन? UGC ने जारी की पूरी लिस्ट
ग्वालियर-नागपुर 6 लेन हाईवे: 40 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, अब 10 घंटे में पूरा होगा MP से महाराष्ट्र का सफर
पानी कम और बिल ज्यादा? महापौर नीता ठाकरे का अल्टीमेटम- 7 दिनों में सुधारें बिल और दूषित पानी की समस्या
गडकरी जी, हमें बचाइए! नागपुर में बुलडोजर ने ढहाई 200 दुकानें; 100 साल पुराना कारोबार मिट्टी में मिला
शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह मामला धर्म के आधार पर किया गया भेदभाव है। इसी आधार पर संस्था सचिव राजेश लालवानी और शिक्षिका सिमरन ज्ञानचंदानी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच जरीपटका पुलिस कर रही
स्कूल की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए प्रधानाध्यापिका गीता हरवानी ने सचिव राजेश लालवानी के धर्मविरोधी विचारों, शिक्षकों पर बनाए गए दबाव, और भेदभावपूर्ण नीतियों का विरोध करते हुए आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके तहत यह मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, इस मामले की जांच जरीपटका पुलिस कर रही है।
शैक्षणिक संस्था में भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र कार्य में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि किसी अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त संस्था में इस प्रकार की अनियमितताएं हो रही हैं, तो आयोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षा सबके लिए है, इसलिए किसी भी शैक्षणिक संस्था में भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा।
Admission denied in school on religious grounds case filed in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों की कायराना करतूत, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
Feb 21, 2026 | 09:03 PMBCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
Feb 21, 2026 | 08:59 PMरकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को पूरे हुए 2 साल, एनिवर्सरी पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट
Feb 21, 2026 | 08:56 PMपीएम मोदी फिर अमेरिका के सामने करेंगे समर्पण… राहुल गांधी सवाल क्यों उठा रहे?
Feb 21, 2026 | 08:56 PMरंगभरी एकादशी के दिन शिवलिंग पर गुलाल चढ़ाने की महिमा जानिए, विधिवत पूजा से मिलेगी ‘ऐसी’ कृपा
Feb 21, 2026 | 08:51 PMसरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 12 साल बाद मां बनने की खबर पर दिया करारा जवाब
Feb 21, 2026 | 08:46 PMइंडिया एआई समिट 2026 में सुंदर पिचाई से मजेदार बातचीत ने बटोरी सुर्खियां
Feb 21, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














