- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 8 Year Old Girl Raped In Nagpur
नागपुर में सनसनीखेज घटना, घर में घुसकर 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
पारडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट करवाई। पुलिस को अनुमान है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई परिचित व्यक्ति ही है। भवानीनगर परिसर में रहने वाली पीड़ित बच्ची के माता-पिता बांधकाम मजदूर हैं। रविवार को सुबह दोनों काम पर चले गए थे।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
नागपुर. पारडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट करवाई। पुलिस को अनुमान है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई परिचित व्यक्ति ही है। भवानीनगर परिसर में रहने वाली पीड़ित बच्ची के माता-पिता बांधकाम मजदूर हैं। रविवार को सुबह दोनों काम पर चले गए थे।
घर में बालिका अपनी छोटी बहन के साथ थी। दोनों रविवार की शाम 4 बजे घर के सामने खेल रही थीं। इसी दौरान अंदाजन 30 से 35 वर्षीय आरोपी उनके घर पर आया। पिता का नाम लेकर पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि माता-पिता काम पर गए हैं। छोटी बहन को बाहर बैठाकर आरोपी पीड़िता को घर के भीतर ले गया। खुद को पिता का दोस्त बताया।
एक परिचित व्यक्ति का नाम भी लिया। इससे बच्ची को लगा कि वह पिता का दोस्त है। इसी दौरान आरोपी ने मुंह दबाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीख-चीखकर रोने लगी तो अल्पाहार के लिए उसके हाथ में 20 रुपये थमा दिए। किसी को कुछ बताने पर माता-पिता और उसे मारने की धमकी दी और चला गया। शाम को माता-पिता काम से घर लौटे तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। परिजन उसे पारडी थाने ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
तुमसर रोड स्टेशन पर भीषण हादसा, चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में नागपुर के यात्री की मौत
नागपुर: ‘मेरा गांव, स्वास्थ्य संपन्न गांव’ को जन आंदोलन बनाएं; स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर का एम्स में आह्वान
नागपुर में कुदरत का कहर, आंधी और बेमौसम बारिश से 41 हेक्टेयर फसल बर्बाद; संतरा और गेहूं के किसान बेहाल
यह भी पढ़ें: नागपुर में सना खान की तरह एक और युवती की हत्या, 16 अगस्त से थी लापता
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाला परिवार की जानकारी रखता था। आरोपी ने न केवल पिता का बल्कि परिचित व्यक्ति का नाम भी लिया था। परिसर में सीसीटीवी फुटेज मिलने की गुंजाइश बहुत कम है लेकिन पुलिस आस-पास के इलाके में पूछताछ कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
यह भी पढ़ें: प्रिया हत्याकांड में नागपुर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्या है UK कनेक्शन?
8 year old girl raped in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














