नागपुर में कुदरत का कहर, आंधी और बेमौसम बारिश से 41 हेक्टेयर फसल बर्बाद; संतरा और गेहूं के किसान बेहाल

नागपुर में बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल को किया प्रभावित।
Nagpur Weather Update
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather Update: बुधवार रात आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं जिससे जनजीवन के साथ कृषि पर भी असर पड़ा है।

कृषि विभाग के अनुसार, जिले के 14 गांवों में करीब 41 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल के साथ संतरा और मोसंबी के बागों को नुकसान पहुंचा है। मार्च माह के अंत में हुई बेमौसम बारिश से पहले ही किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हो चुकी थी। ऐसे में 1 अप्रैल की रात अचानक तेज आंधी और जोरदार बारिश ने बचीखुची फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया।

कई किसानों ने कटाई के बाद फसल खेतों में ही रखी थी जो बारिश में भीगकर खराब हो गई। हालांकि मौसम विभाग द्वारा पहले से चेतावनी जारी की गई थी जिसे ध्यान में रखते हुए कुछ किसानों ने अपनी फसल सुरक्षित कर ली। इसके बावजूद, लगातार हो रही बेमौसम बारिश और आंधी के कारण गेहूं उत्पादन में इस वर्ष गिरावट की आशंका जताई जा रही है।  जिले में तहसीलवार नुकसान तहसील प्रभावित गांव प्रभावित किसान नुकसान हे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com