- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 33 Cases Registered Against Land Mafia Gwalbanshi Seizure Fake Registry 2 Days Pcr
भूमाफिया ग्वालबंशी पर पहले ही 33 केस दर्ज, नकली रजिस्ट्री की जब्ती जरूरी, 2 दिन का PCR
Land Mafia Gwalbanshi: भूमाफिया दिलीप ग्वालबंशी द्वारा कई प्लॉटधारकों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों की ठगी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
Nagpur News: नागपुर में चर्चित भूमाफिया दिलीप ग्वालबंशी द्वारा कई प्लॉटधारकों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों की ठगी उजागर होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। गुरुवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने ग्वालबंशी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के पीसीआर में भेजने की अपील की थी। हालांकि कोर्ट ने ग्वालबंशी को 2 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
ग्वालबंशी पर पहले से ही 33 केस दर्ज होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में अब नकली रजिस्ट्री की जब्ती जरूरी। इस बड़े फर्जीवाड़ा मामले में अब तक 159 प्लॉटधारकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा हो चुका है। ग्वालबंशी की गिरफ्तारी के बाद उसे शुक्रवार को जेएमएफसी-9, न्यायाधीश देशमुख की कोर्ट में पेश किया गया। शिकायतकर्ता के वकील एड. नचिकेत मोहरिल ने पैरवी की।
पुलिस ने लगाया मोका
मोहरिल ने कोर्ट को बताया कि ग्वालबंशी के खिलाफ पहले से ही 33 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कई केस में मोका भी लगाया है। आरोपी द्वारा नकली रजिस्ट्री के जरिए पीड़ितों की जमीन हथियाई गई है। ऐसे में नकली रजिस्ट्री की जब्ती अनिवार्य है। वहीं बचाव पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वकील एड. अजय डबले ने कोर्ट को बताया कि ग्वालबंशी खुद धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उन्होंने यह जमीन 2004 में खरीदी थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ग्वालबंशी को 2 दिनों के पीसीआर में भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर छापेमारी
भंडारा में साइड मांगने पर युवक का अपहरण कर लाठियों से पीटा, चार लोगों पर मामला दर्ज
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
पंढरपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर दी जान, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
अन्य आरोपियों की खोजबीन शुरू
जमीन हथियाने के मामले में पुलिस ने ग्वालबंशी समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने ग्वालबंशी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढे़ें – खड़ी कार जलकर खाक, सिविल लाइंस में हुई घटना, नितिन गडकरी के काफिले का बदला रूट
बंटी-बबली पर भी कसेगा शिकंजा
ग्वालबंशी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी से इस मामले में नया खुलासा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार जमीन हड़पने के मामले में नामजद अपराधी बंटी और बबली पर भी पुलिस अपना शिकंजा कस सकती है।
33 cases registered against land mafia gwalbanshi seizure fake registry 2 days pcr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














