- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 2 Flyovers Will Be Given In March The Bridge In Pardi And Kingsway Is Almost Ready
मार्च में मिलेगी 2 फ्लाईओवर की सौगात, पारडी और किंग्सवे में ब्रिज लगभग तैयार
- Written By: नवभारत डेस्क

- जनता को खुलने का बेसब्री से इंतजार
- कई वर्ष झेली हैं कठिनाइयां
नागपुर. शहर के 2 व्यस्तम क्षेत्रों में जनता को जल्द राहत मिलेगी. किंग्सवे और पारडी फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है और फिनिशिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है. दोनों ही फ्लाईओवर में इलेक्ट्रिक वायरिंग और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. उद्घाटन और शुभारंभ के चक्कर में देरी न हो तो इन दोनों ब्रिज को मार्च में जनता के लिए खोला जा सकता है.
किंग्सवे का काम पूर्ण
किंग्सवे फ्लाईओवर को संपूर्ण रूप से खोला जा सकता है. इसका वाई विंग तैयार हो चुका है. यह प्रोजेक्ट भी अपने तय समय से काफी पिछड़ चुका है. 55 करोड़ की लागत से इसे बनाया गया है. इसकी लंबाई 982 मीटर है. स्टेशन जाने-आने वाले यात्रियों और सेंट्रल एवेन्यू से आने-जाने वालों को इस फ्लाईओवर का काफी समय से इंतजार था. उम्मीद की जा सकती है कि इससे लोगों को लाभ मिलेगा. 12 अक्टूबर 2020 को इसका काम शुरू किया गया था. जल्दी काम पूर्ण करने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट में पहली बार स्टील गर्डर का इस्तेमाल किया गया है. रामझूला से इसे सीधे जोड़ा गया है और इसी कारण इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में देरी भी हुई है.
पारडी के 3 मार्ग तैयार, लाइटिंग का काम शुरू
पारडी फ्लाईओवर का इंतजार काफी लंबा खिंच गया. जिस प्रोजेक्ट को 2019 में पूर्ण होना जाना चाहिए था वह 2023 तक निर्माणाधीन है. निश्चित रूप से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा परंतु मार्च से कम से कम 3 मार्गों में आने-जाने के लिए यह ब्रिज खुल सकता है. तीन स्ट्रेच को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. इतवारी, कलमना और भंडारा रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू हो गया है. तीनों मार्गों को जोड़ने वाले संपूर्ण मार्ग का काम हो चुका है. मानेवाड़ा रिंग रोड और सेंट्रल एवेन्यू वाला मार्ग खोलने में अभी कुछ और समय लग सकता है. एनएचएआई के अधिकारियों की प्राथमिकता है कि इतवारी, कलमना और भंडारा रोड सेक्सन को खोल दिया जाए. इससे ट्रैफिक का दबाव कार्य क्षेत्र में कम होगा और अन्य सेक्टर का काम तेजी से किया जा सकेगा. मार्च अंत से पारडी से एचबी टाउन, कलमना से एचबी टाउन और एचबी टाउन से इतवारी मार्ग खोलने का पूर्ण प्रयास है. पहले इस प्रोजेक्ट की लागत 400 करोड़ के आसपास थी जो बढ़कर 649.5 करोड़ से अधिक हो चुकी है.
पारडी के 5 विंग
एचबी टाउन से पारडी नाका मार्ग 1.9 किलोमीटर
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल
8 डेटोनेटर थे पूरी तरह फिट! जरा सी चूक और मलबे में तब्दील हो जाता दोसर भवन चौक; पढ़ें खौफनाक रिपोर्ट
सीएम फडणवीस के शहर को दहलाने की साजिश? घर के आंगन में मिले 50 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन, बाल-बाल बचा पूरा इलाका!
Maharashtra Weather: मुंबई में गर्मी का सितम, क्या विदर्भ में होगी बारिश? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
एचबी टाउन से इतवारी मार्ग 1.1 किलोमीटर
एचबी टाउन से कलमना मार्ग 1 किलोमीटर
एचबी टाउन से मानेवाड़ा रोड मार्ग 1.3 किलोमीटर
रानी प्रजापति चौक से वैष्णोदेवी चौक मार्ग 0.7 किलोमीटर
मानस चौक अंडरब्रिज भी रेडी
मानस चौक पर अंडरब्रिज का काम भी पूर्ण हो चुका है. ऐेसी उम्मीद जताई जा रही है कि किंग्सवे फ्लाईओवर के साथ-साथ इस आरयूबी को भी जनता के लिए खोल दिया जाएगा. कॉटन मार्केट से आने-जाने वालों के लिए निश्चित रूप से एक और विकल्प उपलब्ध होगा जिससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी.
2 flyovers will be given in march the bridge in pardi and kingsway is almost ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आंखें चुराना या जरूरत से ज्यादा सफाई देना? जानें वे 7 लक्षण जो खोल देते हैं हर झूठ की पोल!
Apr 08, 2026 | 09:56 AMसोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, सीजफायर के बाद कीमतों में आई ‘सुनामी’, ₹1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड
Apr 08, 2026 | 09:53 AMनागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 09:43 AMSambhajinagar में कचरा प्रबंधन पर टकराव, नेताओं में जुबानी जंग; महापौर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Apr 08, 2026 | 09:42 AMSambhajinagar: डिजिटल सुरक्षा का लाइव अनुभव, छात्रों ने पुलिस आयुक्तालय में सीखी साइबर क्राइम से बचाव की तकनीक
Apr 08, 2026 | 09:31 AMसीजफायर होते ही सरपट दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2674 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला
Apr 08, 2026 | 09:28 AMअमरावती में एक साथ उठे 4 दोस्तों के जनाजे, ट्रक ने खिलौने की तरह पिचका दी कार, 3 की हालत नाजुक
Apr 08, 2026 | 09:28 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













