Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में ढाई महीने में 11 वारदातों को दिया अंजाम, गिट्टीखदान पुलिस ने पकड़ी चोरों की टोली

पिछले ढाई महीने से गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में लगातार सेंधमारी कर रही टोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 11 वारदातों की कबूली दी। पकड़े गए आरोपियों में बेजनबाग निवासी रोहित बंडू उके (22), लुंबिनीनगर निवासी हर्षल उर्फ दादू मोहनलाल गजभिए (21), प्रियांशु उर्फ बाबू रवि क्षेत्री (20), गौतमनगर निवासी अभिजीत नितिन नितनवरे (24) और बेजनबाग निवासी विशाल सुरेश प्रसाद (22) का समावेश है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 01, 2024 | 01:01 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. पिछले ढाई महीने से गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में लगातार सेंधमारी कर रही टोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 11 वारदातों की कबूली दी। पकड़े गए आरोपियों में बेजनबाग निवासी रोहित बंडू उके (22), लुंबिनीनगर निवासी हर्षल उर्फ दादू मोहनलाल गजभिए (21), प्रियांशु उर्फ बाबू रवि क्षेत्री (20), गौतमनगर निवासी अभिजीत नितिन नितनवरे (24) और बेजनबाग निवासी विशाल सुरेश प्रसाद (22) का समावेश है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और सेंधमारी के मामले दर्ज हैं।

पिछले ढाई महीने से गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। वीरचक्र कॉलोनी, काटोल रोड निवासी सरोजरानी सुरेश सिंह (61) के घर में भी आरोपियों ने सेंध लगाकर 2.51 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। 3 दिन पहले एपीआई चेतन बोरखड़े अपनी टीम के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी परिसर में गश्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: नागपुर में सनसनीखेज वारदात, शादी के कई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

सम्बंधित ख़बरें

वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी! नागपुर स्टेशन पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल MH 40 में क्राइम ब्रांच का छापा, पंजाब और यूपी की 3 लड़कियां रेस्क्यू

Nagpur News: नंदनवन में हाई-वोल्टेज ड्रामा! कैफे में पेट्रोल डालकर लगाई आग, भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात

चोर है या रॉकस्टार? 50 हजार के जूते और फाइव स्टार होटल में ऐश; नागपुर पुलिस अब लगाएगी मकोका!

इसी दौरान तीन आरोपी संदेहास्पद स्थिति में दोपहिया वाहन पर घूमते दिखाई दिए। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वीरचक्र कॉलोनी के एक मकान में सेंध लगाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी के घटनास्थलों पर फुटेज की जांच की। अन्य 3 आरोपियों का भी समावेश होने का पता चला। बिनाकी मंगलवारी निवासी मंगल सुरजीत गुलेरिया (21) नामक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस हिरासत में पांचों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जून महीने से गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में सक्रिय होने का पता चला।

यह भी पढ़ें: नागपुर में सुपारी तस्कर बावला अरेस्ट, 6.40 करोड़ के बकाया वसूली में विवाद, व्यापारी से मारपीट

कुल 11 वारदातों को आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उनसे अलग-अलग मामलों में चोरी किए गए 5.53 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, वारदातों में उपयोग किए गए 3 वाहन और 4 मोबाइल फोन समेत 7.92 लाख रुपये का माल जब्त किया। इंस्पेक्टर कैलाश देशमाने, जितेंद्र बोबड़े, एपीआई चेतन बोरखड़े, पीएसआई गोपाल राऊत, हेड कांस्टेबल अनिल त्रिपाठी, सचिन टापरे, दयाशंकर बिसांद्रे, मंजीत सिंह, राकेश यादव, बलजीत ठाकुर, अजय यादव, इशांक आटे, कमलेश शाहू, राजेश रेवतकर, विशाल नांदेकर, आकाश लोथे, नागनाथ कोकरे और अमित तांडेकर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

11 incidents were carried out in nagpur in two and a half months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2024 | 11:20 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.