वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी! नागपुर स्टेशन पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार
Nagpur Railway Station Ganja Seized: नागपुर स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की बड़ी कार्रवाई। वंदे भारत एक्सप्रेस से लाया गया 5.16 लाख का गांजा जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस
गांजा तस्करी (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल और उसकी अपराध खुफिया शाखा ने स्टेशन पर गश्त के दौरान 2 कार्रवाइयों में कुल 35.850 किग्रा गांजा जब्त किया। इसकी कुल कीमत 5.16 लाख रुपये आंकी गई। वहीं सीआईबी ने एक आरोपी भी अरेस्ट किया। आरोपी का नाम भिंड, मप्र निवासी शाहिद खान (28) बताया गया।
पहली कार्रवाई में स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट पर तैनात विपिन सातपुते व नीरज अपने डॉग स्क्वाड के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डॉग प्रिंस को प्लेटफॉर्म 1 पर एक रिफ्रेशमेंट कैंटीन के पास एक लावारिस बैग मिला। प्रिंस द्वारा स्मेल सर्च में मादक पदार्थ होने का संकेत मिला।
जांच करने पर बैग में खाकी टेप में लिपटे 9 पैकेट गांजा पाया गया। इसका कुल वजन 11.05 किग्रा आंका गया जिसकी कीमत लगभग 1,44,000 रुपये आंकी गई। यह कार्रवाई सीनियर डीएससी मनेाज कुमार और आईपीएफ सत्येंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
वंदे भारत से लाया था माल
दूसरी कार्रवाई में गश्त के दौरान सीआईबी टीम के एएसआई पंकज शर्मा, आरके भारती, जसबीर सिंह, हरिवेन्द्र सिंह और राहुल राऊत ने प्लेटफार्म 1 के इटारसी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को दो भारी ट्रॉली बैग के साथ बैठा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद बताया। जांच में उसके पास से ट्रेन 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट मिला।
यह भी पढ़ें – DBA Election: नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
9 पैकेट गांजा बरामद
बैग के साइज और वजन को देखते हुए संदेह बढ़ने पर तलाशी ली गई तो बैग में खाकी टेप से लिपटे कुल 9 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इनका वजन 24.800 किलोग्राम रहा जिसकी कुल कीमत 3,72,000 आंकी गई। शाहिद को तुरंत अरेस्ट कर सारा माल जब्त कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों मामले लोहमार्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिये गये।
सीआईबी की ओर से बताया गया कि वर्ष 2025 में सीआईबी ने गांजा तस्करी के 33 मामलों में 21 आरोपी अरेस्ट किये थे और उनसे कुल 378 किग्रा गांजा जब्त किया गया था। इसकी कुल कीमत 59,26,215 रुपये थी। वहीं इस वर्ष जनवरी माह तक 3 मामलों में 4 आरोपियों को अरेस्ट कर 4,43,250 रुपये की कीमत का 29.550 किग्रा गांजा जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई आईपीएफ अंबावत के मार्गदर्शन में की गई।
