-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Supari Smuggler Bavla Arrested In Nagpur Dispute Over Recovery Of Dues Of Rs 6 40 Crore
नागपुर में सुपारी तस्कर बावला अरेस्ट, 6.40 करोड़ के बकाया वसूली में विवाद, व्यापारी से मारपीट
- Written By: शुभम सोनडवले
दिल्ली निवासी व्यापारी के साथ तस्करी की सुपारी के बकाया लेन-देन को लेकर हुई मारपीट के मामले में सिटी के सुपारी तस्कर वसीम बावला (30) को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उसके एक अन्य साथी अब्दुल सैजी अहमद (31) को भी अरेस्ट किया। शुक्रवार को बावला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. दिल्ली निवासी व्यापारी के साथ तस्करी की सुपारी के बकाया लेन-देन को लेकर हुई मारपीट के मामले में सिटी के सुपारी तस्कर वसीम बावला (30) को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उसके एक अन्य साथी अब्दुल सैजी अहमद (31) को भी अरेस्ट किया। शुक्रवार को बावला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी रंजीत कमलाकर पुंडलिया (27) के वसीम पर पिछले 3 वर्षों से करीब 6.40 करोड़ रुपये बकाया थे। उसने उधार में वसीम को सुपारी बेची थी। यही रकम लेने के लिए नागपुर आया था।
ED ने भेजा था जेल
इसी दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) द्वारा धन शोधन के एक मामले में बावला को गिरफ्तार करके मुंबई जेल भेज दिया। करीब डेढ़ वर्ष बाद उसे जमानत मिली। रिहा होने के बाद से ही रंजीत रुपए के लिए बावला को लगातार फोन कर रहा था। पहले कोरोना और फिर जेल के कारण बावला की सुपारी तस्करी का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उसने रंजीत से कुछ समय मांगा। अपनी यही रकम लेने के लिए रंजीत अपने साथियों के साथ मारवाड़ी चौक पहुंचा था। बावला ने एक होटल में इस संबंध में एक मीटिंग रखी थी। मीटिंग के दौरान बावला किसी बात पर आगबबूला हो गया। उसने रंजीत को थप्पड़ मार दिया। बावला के बाकी साथियों ने रंजीत की पिटाई शुरू कर दी। जैसे-तैसे रंजीत और उसके साथियों ने वहां से भागकर खुद की जान बचाई। यह घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।
यह भी पढ़ें: नागपुर में सनसनीखेज वारदात, शादी के कई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो पत्नी को उतारा मौत के घाट
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नहीं हुई सुलह तो पुलिस में मामला
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही शहर के अन्य सुपारी सुपारी व्यापारियों को घटना का पता चला तो दोनों पक्षों में सुलह की कोशिशें शुरू हो गईं। लेकिन रंजीत अपनी रकम लेने पर अड़ा रहा। बात न बनने पर उसने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में कर दी। लकड़गंज पुलिस ने तुरंत एक टीम घटनास्थल स्थित होटल में भेजी और सीसीटीवी कैमरों की जांच में शिकायत सही साबित हुई। पुलिस ने तुरंत वसीम बावला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके साथी साजिद को भी पुलिस को अरेस्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: नागपुर में चाकू की नोंक पर 11.90 लाख की लूट, जान से मारने की दी धमकी, 7 आरोपी गिरफ्तार
आदतन अपराधी, कई संगीन मामले दर्ज
शुक्रवार को पेशी के दौरान बचाव पक्ष की ओर से एड। प्रकाश जायस्वाल ने कोर्ट को बताया कि बावला और रंजीत के बीच हुई मारपीट को आपसी लेन-देन का मामला बताकर पीसीआर का विरोध किया। हालांकि, बचाव पक्ष की ओर से एड। सुमित बोदलकर ने दलील दी बावला आदतन अपराधी है। वह शहर ही नहीं, पूरे देश में सुपारी तस्करी का सिंडीकेट चलाता है। उस पर कई संगीन मामले भी दर्ज हैं। ईडी मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही वह दोबारा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोई ने बावला और उसके साथी साजिद को 2 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
Supari smuggler bavla arrested in nagpur dispute over recovery of dues of rs 6 40 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














