नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
MIDC Police Station Case: नागपुर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा की टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर एमआईडीसी थाना क्षेत्र के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया, जबकि होटल के संचालक फरार बताए जा रहे हैं। जांच करने पर होटल में बाहरी राज्यों से बुलाई गईं 3 पीड़ित युवतियां मिलीं।
पकड़ा गया आरोपी चांदुर रेलवे, अमरावती निवासी निखिल नीलकंठ सोनवने (27) बताया गया। फरार आरोपियों में अमरनगर, वानाडोंगरी निवासी योगेश कैलाश ठाकरे (38), हर्षल कैलाश ठाकरे (38) और संतोष गणपत बिसेन (32) का समावेश है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वानाडोंगरी के संगम रोड पर स्थित होटल एम.एच 40 में कुछ दिनों से देह व्यापार चल रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने पंटर ग्राहक को काम पर लगाया। ग्राहक ने निखिल से संपर्क किया। निखिल ने उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। 2,500 रुपये में सौदा तय किया। तत्काल पंटर ने पुलिस को इशारा दे दिया। इंस्पेक्टर दिलीप चंदन, हेड कांस्टेबल किशोर ठाकरे, आरती चव्हाण, पूनम शेंडे, शेषराव राउत, अश्विन मांगे, समीर शेख, कुणाल बोड़खे और कुणाल मसराम ने होटल में छापा मार दिया।
यह भी पढ़ें – ₹25 हजार सैलरी, ₹20 हजार खेल खर्च! कैसे टूट रहे हैं नागपुर के युवा खिलाड़ियों के सपने, जानें पूरा गणित
निखिल को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर ग्राहक से लिए गए 2,500 रुपये जब्त किए। इसके अलावा 2 फोन और योगेश ठाकरे की कार सहित 3.41 लाख रुपये का माल जब्त किया। होटल में 3 युवतियां मिलीं। 2 पंजाब की रहने वाली हैं, जबकि 1 गोरखपुर की रहने वाली है।
कुछ दिन पहले ही उन्हें ज्यादा पैसे कमाने का प्रलोभन देकर नागपुर बुलाया गया था। होटल संचालक की मिलीभगत से निखिल यहां सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी थाने में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।