- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Uppalwadi Industrial Area Roads Broken After Complaints Officers Not Taken Any Action
Nagpur News : जरा संभलकर…ये सड़क है जानलेवा, शिकायत के बावजूद भी अधिकारी लापरवाह
उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। जिसके चलते व्यापारियों और कामगारों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
- Written By: सोनाली चावरे

नागपुर की टूटी सड़क (photo credit -social media)
नागपुर: शासन-प्रशासन की उदासीनता और अनदेखी के कारण उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के परेशान उद्योजकों को अपनी जान हथेली पर रखकर गड्ढे भरे मार्ग से चलना पड़ रहा है। पहले से ही इस क्षेत्र में उद्योजकों के सामने बेशुमार परेशानियां हैं। ऊपर से पूरा अप्रोच मार्ग ही टूट गया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि उद्योजकों व कामगारों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन है कि इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।
उप्पलवाड़ी के व्यापारियों की बड़ रही समस्या
शासन-प्रशासन पूरे शहर की सड़कों को चकाचक और कंक्रीट वाली बना रहा है। लेकिन सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाले उप्पलवाड़ी के उद्योजकों की सुविधा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मार्ग के गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं। बीच-बीच में मार्ग में चौड़ी-चौड़ी दरारें भी पड़ गई हैं। आधा किलोमीटर की सड़क को बनाने में उदासीनता दिखाई जा रही है। केवल यह मार्ग बनाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग भी की जा चुकी है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सम्बंधित ख़बरें
चिलचिलाती धूप और कामकाजी दिन के बावजूद उत्साहजनक मतदान, पांच स्थानों पर बदली गईं VVPAT मशीनें
Digital Kumbh 2027: AI की तीसरी आंख व कुंभदूत करेंगे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नासिक में तकनीक का महासंगम
विकास के सिस्टम ने बिगाड़ा नासिक का चेहरा, 160 करोड़ का बजट फिर भी धूल और गड्ढों के साये में नागरिक
Nashik Sex Scandal: सरकारी डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा था अवैध अबॉर्शन रैकेट, SIT की जांच में उड़े होश
आए दिन होती है दुर्घटना
उप्पलवाड़ी इंडस्ट्रियल एस्टेट को.ऑप. सोसाइटी के चेयरमैन अरविंद चौधरी बताते हैं कि कई बार इस मार्ग के कारण लोग अपने हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं। मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। यहां के सभी उद्योजकों ने मिलकर मार्ग को सीमेंट का बनाने के साथ आउटर रिंग से टच करने को लेकर प्रशासन का ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
सोसाइटी के सदस्यों ने खुद के पैसों से कराई थी मरम्मत
कई बार शिकायत करने के बावजूद जब प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो सोसाइटी के सदस्यों ने स्वयं राशि इकट्ठा कर डामर रोड की मरम्मत करवाई थी। लेकिन मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। आज यहां से 5,000 वाहनों का आना-जाना होता है। भारी-भारी एश भरकर चलने वाले ट्रक सहित अन्य भारी वाहन भी यहां से गुजरते हैं। मार्ग की हालत इतनी अधिक खराब हो गई है कि यहां से चलना मुश्किल हो गया है।
Nagpur uppalwadi industrial area roads broken after complaints officers not taken any action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चिलचिलाती धूप और कामकाजी दिन के बावजूद उत्साहजनक मतदान, पांच स्थानों पर बदली गईं VVPAT मशीनें
Apr 24, 2026 | 08:00 AMNashik TCS Case में चौथी पीड़िता का बड़ा आरोप, कंपनी में अश्लील व्यवहार का खुलासा
Apr 24, 2026 | 07:58 AMदीदी के गुंडे घर से बाहर ना निकलें…उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा, अमित शाह ने संदेशखाली से TMC को दी चेतावनी
Apr 24, 2026 | 07:57 AMअमेरिका का इशारा मिलते ही… होर्मुज पर तनाव के बीच तेहरान पर छाया युद्ध का खतरा, इजरायल ने दी अंतिम चेतावनी
Apr 24, 2026 | 07:51 AMWeather Update: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, तो पूर्वोत्तर में भारी तूफान की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल
Apr 24, 2026 | 07:47 AMMumbai NESCO Rave Party Case: ड्रग ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, नेस्को पार्टी मामले में बड़ा खुलासा
Apr 24, 2026 | 07:44 AMDigital Kumbh 2027: AI की तीसरी आंख व कुंभदूत करेंगे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नासिक में तकनीक का महासंगम
Apr 24, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM












