- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Teachers Blo Duty Exam Pressure Primary Schools Issue Maharashtra Education News
Nagpur Teachers News: परीक्षा लें या चुनाव ड्यूटी निभाएं? नागपुर में शिक्षकों पर दोहरी मार
Nagpur Teachers Issue: नागपुर में शिक्षकों के सामने परीक्षा और बीएलओ ड्यूटी के बीच संतुलन की चुनौती है। बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों और तकनीकी समस्याओं से परेशानी बढ़ी।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर शिक्षक समस्या( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Election Work Teachers: नागपुर जिले में इन दिनों शिक्षकों के सामने बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है। वे छात्रों की परीक्षाएं लें या बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के गैर शैक्षणिक कार्यों को पूरा करें। पहले से ही विलंबित चल रहीं प्राथमिक स्कूलों की परीक्षाओं के बीच शिक्षकों पर बढ़ते प्रशासनिक कार्यों का बोझ अब असहनीय होता जा रहा है।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 10 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार 21 अप्रैल तक जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को उनके मूल कार्यों से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
ऐसे में स्कूलों में चल रहीं परीक्षाओं को लेकर मुख्याध्यापकों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि परीक्षाएं कराएं या बीएलओ का काम करें। शिक्षकों को पिछले कुछ महीनों से लगातार बीएलओ कार्यों में लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई इस्कॉन खारघर की अनूठी पहल, आध्यात्मिक चेतना के साथ युवाओं को मिल रहा रोजगार और वैदिक शिक्षा
मुंबई- नासिक हाईवे पर भीषण हादसा; ट्रेलर से टकराई कार, ठाणे के IT कर्मचारी की मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल
मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रभावित हुआ ऑस्ट्रिया, टनलिंग और टेक्नोलॉजी के लिए MMRDA के साथ मिलाया हाथ
नारी शक्ति वंदन पर महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बड़ा बयान, कहा- निर्णय लेने वाले पदों पर बढ़े भागीदारी
इसके अलावा ‘साधना सप्ताह’ के अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण, स्कूल गुणवत्ता मूल्यांकन एवं आश्वासन प्रारूप के तहत 128 मानकों पर आधारित जानकारी अपलोड करना और विद्यार्थियों की गणना के लिए जिओ-टैग फोटोग्राफी जैसे कार्य भी करने पड़ रहे हैं। इन सबके बीच तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन सिस्टम भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा, जिससे शिक्षकों की परेशानी और बढ़ गई है।
परीक्षा कार्यक्रम पर भी संकट
शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 22 अप्रैल तक परीक्षाएं पूरी कर 2 मई तक परिणाम घोषित करना अनिवार्य है, लेकिन इसी दौरान बीएलओ ड्यूटी और अन्य कार्यों के आदेश आने से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
मई में प्रस्तावित जनगणना कार्य के लिए भी शिक्षकों को लगाया जा रहा है। इससे उनकी गर्मी की छुट्टिया भी प्रभावित होने की संभावना है, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें:-Abedkar Jayanti Special: नागपुर के इसी होटल में ठहरे थे बाबासाहेब, 77 करोड़ से संवरेगा ‘श्याम होटल’ का भाग्य
महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति की ओर से बताया गया कि परीक्षा के दौरान बीएलओ, कर्मयोगी, स्कॉफ और गणना जैसे कार्यों में शिक्षकों को उलझाना बेहद दुभर्भाग्यपूर्ण है। इससे छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, संगठन ने गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए अलग से स्वतंत्र व्यवस्था बनाने की मांग की है।
Nagpur teachers blo duty exam pressure primary schools issue maharashtra education news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sunny Deol Film Border 3: ‘बॉर्डर 3’ की तैयारी शुरू, सनी देओल फिर दिखाएंगे देशभक्ति का दम
Apr 14, 2026 | 08:27 PMयूईएफए चैंपियंस लीग: स्पोर्टिंग सीपी के खिलाफ अहम मैच में डेक्लन राइस के खेलने पर अनिश्चितता
Apr 14, 2026 | 08:25 PMअमरावती में गर्मी का प्रकोप; 43.5 डिग्री पर पहुँचा पारा, भीषण लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
Apr 14, 2026 | 08:17 PMBJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को खत्म करेगी…जमकर गरजे अमित शाह; कही यह बड़ी बात
Apr 14, 2026 | 08:12 PMनवी मुंबई इस्कॉन खारघर की अनूठी पहल, आध्यात्मिक चेतना के साथ युवाओं को मिल रहा रोजगार और वैदिक शिक्षा
Apr 14, 2026 | 08:12 PMअकोला में दीपा शर्मा ने चित्रों के जरिए दिखाई भारत की समृद्ध विरासत, मंडला और मधुबनी शैली का अद्भुत संगम
Apr 14, 2026 | 08:11 PMCSK vs KKR: पांच मैच से बाहर रहकर भी धोनी ने बना दिया नया रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Apr 14, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM













