- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmrda Austria Partnership Mumbai Infrastructure Technology Loi 2026
मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रभावित हुआ ऑस्ट्रिया, टनलिंग और टेक्नोलॉजी के लिए MMRDA के साथ मिलाया हाथ
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
Mumbai MMRDA News: ऑस्ट्रिया प्रतिनिधिमंडल ने MMRDA को LoI सौंपा: इंफ्रा-टेक सहयोग पर सहमति, अटल सेतु से प्रभावित मंत्री ने महाराष्ट्र विकास में साझेदारी का भरोसा दिया

MMRDA, Austria, Sanjay Mukherjee (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Infrastructure MMRDA Austria Sanjay Mukherjee: मुंबई एमएमआर इलाके में एमएमआरडीए द्वारा तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से विदेशी नेता भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रिया ने अपने संस्थानों और कंपनियों के माध्यम से मुम्बई सहित राज्य में बुनियादी ढांचा विकास, नवाचार और टेक्नोलॉजी के जरिए शहरी विकास में भागीदारी की इच्छा जताई है।
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए मुख्यालय में ऑस्ट्रिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑस्ट्रिया गणराज्य के अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री वोल्फगैंग हाटमंसडॉर्फर ने किया।
1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था
प्रतिनिधिमंडल में भारत में ऑस्ट्रिया के राजदूत रॉबर्ट ज़िश्ग के साथ ऑस्ट्रियन फेडरल मंत्रालय, एडवांटेज ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रियन फेडरल इकोनॉमिक चैंबर, ऑस्ट्रियाई विश्वविद्यालयों तथा अग्रणी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
संभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
संभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
मुंबई महानगर क्षेत्र के साथ बढ़ते सहयोग का स्पष्ट संकेत दिया। ऑस्ट्रिया के मंत्री ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। उन्होंने महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोन पर भी प्रकाश डाला। रणनीतिक सहयोग हेतु आशय पत्र हस्तांतरित करते हुए बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास पर जोर दिया। ऑस्ट्रिया में मंत्री अटल सेतु को देख कर काफी प्रभावित हुए।
लेटर ऑफ इंटेंट
ऑस्ट्रिया के केंद्रीय मंत्री ने एमएमआरडीए आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी को आशय पत्र (Letter of Intent – LoI) सौंपा। इसमें दोनों पक्षों के बीच सुरंग निर्माण (टनलिंग) एवं भूमिगत अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं नवाचार, शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग, वित्तीय सहयोग एवं औद्योगिक भागीदारी। पर्यटन विकास, भविष्य में औपचारिक सहयोग के लिए रूपरेखा का विकास आदि जरूरी विषय शामिल हैं।
टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में ऑस्ट्रिया की मदद
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “महाराष्ट्र बुनियादी ढांचा आधारित विकास और सतत प्रगति के लिए वैश्विक साझेदारियों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इंजीनियरिंग, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में ऑस्ट्रिया की विशेषज्ञता सहयोग के व्यापक अवसर मिलेंगे। एमएमआर के विकास में ऑस्ट्रियाई सहभागिता नए अवसर पैदा करेगी।
यह भी पढ़ें:-नारी शक्ति वंदन पर महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बड़ा बयान, कहा- निर्णय लेने वाले पदों पर बढ़े भागीदारी
वहीं उपमुख्यमंत्री एवं एमएमआरडीए के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के अनुसार महाराष्ट्र वैश्विक साझेदारियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। एमएमआरडीए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर प्रदान कर रहा है। ऑस्ट्रिया के साथ इस प्रकार का सहयोग मुंबई महानगर क्षेत्र के विकास को और गति देगा। एमएमआरडीए आयुक्त
डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि
मुंबई महानगर क्षेत्र में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास के पैमाने के कारण वैश्विक साझेदारों की रुचि लगातार बढ़ रही है। दावोस में प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कई देश और संस्थाएं हमारे साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं।
Mmrda austria partnership mumbai infrastructure technology loi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM











