- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Super Speciality Hospital Pg Seats Expansion
Medical: सुपर स्पेशियलिटी के 4 विभागों को PG सीटें, OPD का विस्तार, रेडियोलॉजी विभाग हुआ मजबूत
Nagpur Super Specialty Hospital: नागपुर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के 4 नए विभागों को मिली पीजी सीटें, ओपीडी विस्तार, रेडियोलॉजी मजबूत, मरीजों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित।
- Written By: प्रिया जैस

सुपर स्पेशियलिटी के 4 विभाग (सौजन्य-नवभारत)
Super Specialty Hospital PG Seats: मध्य भारत के एकमात्र शासकीय सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत स्नातकोत्तर वैद्यकीय संस्थान के तौर पर की गई थी लेकिन पिछले कई वर्षों तक संस्था केवल स्वास्थ्य सेवा का केंद्र बनी रही। बाद में 3 विभागों में स्नातकोत्तर की सीटें मिलीं। अब 4 और विभागों को स्नातकोत्तर की सीटें मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा निरीक्षण के बाद जल्द ही 4 विभागों को सीटें मिलेंगी। इसके साथ ही सुपरस्पेशलिटी स्नातकोत्तर को शैक्षणिक संस्था का दर्जा भी प्राप्त हो जाएगा। वर्तमान में सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग में स्नातकोत्तर की 4 सीटें हैं। वहीं गेस्ट्रोएंटरोलॉजी में 2 और न्यूरोसर्जरी में 4 सीटें उपलब्ध हैं।
इन 4 विभागों को मिली सीटें
अब एंडोक्राइनोलॉजी, सीवीटीएस, पल्मोनरी मेडिसिन और यूरोलॉजी विभाग में क्रमश: 2-2 सीटें मिलने वाली हैं। इसके लिए संबंधित विभागों का निरीक्षण पूरा हो गया है। इन 4 विभागों के साथ ही अब संस्था के 7 विभागों में स्नातकोत्तर की सीटें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके साथ ही सुपर पूरी तरह से शैक्षणिक संस्था बन जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
अब एमआरआई भी उपलब्ध
अब तक सुपर में सोनोग्राफी और सिटी स्कैन की सुविधा थी लेकिन अब एमआरआई मशीन भी उपलब्ध हो गई है। करीब महीने के भीतर इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद सुपर में ही तीनों टेस्ट हो सकेंगे। मरीजों को मेडिकल में नहीं भेजा जाएगा। इससे मेडिकल की प्रतीक्षा सूची कम होगी। साथ ही मरीजों का यथासमय इलाज हो सकेगा। इसके साथ ही रेडियोलॉजी विभाग की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
- 10 सीटें वर्तमान में
- 8 नई पीजी सीटें मिलेंगी
- 18 सीटों की हो जाएगी क्षमता
ओपीडी का विस्तारीकरण
वर्तमान में सोनोग्राफी ओपीडी के सामने वाले हिस्से में होती है लेकिन जब सिटी स्कैन, सोनोग्राफी और एमआरआई के लिए पृथक व्यवस्था हो जाएगी तो मौजूदा सोनोग्राफी विभाग खाली हो जाएगी। इस हालत में इस जगह पर ओपीडी के विस्तार की योजना है। मौजूदा ओपीडी मरीजों की बढ़ती भीड़ की वजह से कम पड़ने लगी है। मेडिकल प्रशासन द्वारा कुछ ही महीनों में सुपरस्पेशलिटी की ओपीडी का विस्तार किया जाएगा।
ट्रांसप्लांट ओटी पृथक
नये कार्यों के तहत सुपरस्पेशलिटी के चौथी मंजिल पर ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। वहीं तीसरी मंजिल में भी ऑपरेशन थियेटर बनाये गये हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन ऑपरेशन थियेटर में ट्रांसप्लांट के साथ ही अन्य ऑपरेशन भी हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: भाजपा अपने दम पर, महायुति लगभग टूटी! बैठक केवल औपचारिकता
इससे मरीजों को ओटी खाली होने की प्रतीक्षा नहीं करना पड़ेगा। समय पर ऑपरेशन हो सकेगा। इसी तरह पहली मंजिल पर कैथलैब और कार्डियोलॉजी आईसीसीयू बनाया गया है। इसका काम भी पूरा हो गया है। आधुनिक लुक के साथ ही सुपर में व्यापक सुधार हो रहा है।
मरीजों को और बेहतर सुविधा
नये विस्तारीकरण से मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शासकीय स्तर पर मध्य भारत की एकमात्र संस्था होने से अधिकाधिक मरीज लाभ उठा सकेंगे। न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के पास परिजनों के ठहरने के लिए शेड बनाया गया है। इससे परिजनों को राहत मिलेगी। सी-2 विंग का काम भी शुरू हो गया है।
- डॉ. सुषमा ठाकरे, ओएसडी, सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल
– नवभारत लाइव पर नागपुर से दिनेश टेकाड़े की रिपोर्ट
Nagpur super speciality hospital pg seats expansion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












