- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Municipal Corporation Budget Will Be Presented On 17 March Development Project Shivani Dani Challenges
NMC Budget 2026: चुनावी वादों की चुनौतियों के बीच 5,875 करोड़ का बजट तैयार, 17 मार्च को पेश होगा लेखा-जोखा
Nagpur Budget 2026: नागपुर मनपा का बजट 17 मार्च तक पेश होगा। गिरती आय और 5,875 करोड़ के भारी-भरकम लक्ष्य के बीच नई स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी के सामने फंड जुटाने की बड़ी चुनौती है।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Corporation Budget 2026: नागपुर महानगरपालिका में प्रशासक राज के 4 वर्ष बीतने के बाद अब पहली बार मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी की ओर से 17 मार्च तक स्थायी समिति को बजट पेश किया जाएगा, जिसके लिए बजट पर तमाम विभागों के साथ बैठकों का दौर खत्म हो गया है। यहां तक कि प्रत्येक विभाग की ओर से खर्च और अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यक निधि की मांग का ब्योरा भी सौंपा गया है। अब प्रशासन की ओर से बजट की तैयारियों का अंतिम चरण जारी है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का वर्ष चुनावी वर्ष होने का कारण देते हुए कई विभागों ने बजट में दिए गए लक्ष्य तक पहुंचने में मुश्किल होने का हवाला दिया। यहां तक कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सर्वाधिक 500 करोड़ के आय के लक्ष्य वाले नगर रचना विभाग की ओर से भी अब तक 60 प्रतिशत तक ही आय पहुंच सकी है।
आय घटी, अनुदान के भरोसे बजट
नागपुर मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,438.61 करोड़ का बजट पेश किया था जिसमें नगर रचना के बाद सम्पत्ति कर विभाग, जलप्रदाय विभाग आदि से बड़ी आय होने का अनुमान लगाया था किंतु अनुमान के अनुसार आय का लक्ष्य काफी पीछे छूट गया है। भले ही इस वित्तीय वर्ष में आय घटी हो, इसके बावजूद राज्य सरकार से मिलने वाली वित्तीय मदद और कर्ज के भरोसे प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5,875 करोड़ से अधिक की आय होने का अनुमान लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा में हलचल: 2 मार्च को स्थायी और परिवहन समिति के सभापति का होगा चुनाव, जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे में मानसून से पहले नालों की सफाई के निर्देश, महापौर ने तय की मई अंत की डेडलाइन
नागपुर में ‘बुलेट’ से गांजा तस्करी, ग्रामीण पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा, 12 किलो माल बरामद
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में पदों का रोटेशन प्लान, असंतोष थामने की भाजपा की नई रणनीति
बताया जाता है कि इस वित्तीय वर्ष में विशेष रूप से नाग नदी और पोहरा नदी प्रकल्प को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। नाग नदी के लिए 200 करोड़ के बॉन्ड जारी किए जाएंगे, जबकि पोहरा नदी के लिए इसी वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा।
राज्य सरकार से नागरी सुविधा के लिए मदद
बताया जाता है कि राज्य सरकार की ओर से नागपुर महानगरपालिका को विशेष नागरी सुविधा के तहत 300 करोड़ का आवंटन किया जाना है। हालांकि अब तक निधि का आवंटन तो नहीं किया गया किंतु वित्त विभाग भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास आने से अब इसी वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपए प्राप्त होने की आशा जताई जा रही है। जिसे बजट का हिस्सा बनाया जाएगा।
सम्पत्ति कर और अग्निशमन से भी नहीं भरी तिजोरी
मनपा आयुक्त की ओर से बजट में सम्पत्ति कर के माध्यम से 350 करोड़ की आय होने की आशा जताई थी जिसके लिए कई तरह की योजनाएं भी चलाई गईं। इसके बावजूद सम्पत्ति कर विभाग की ओर से केवल 250 करोड़ तक ही पहुंचाया जा सका है। इसी तरह से आयुक्त ने अग्निशमन विभाग से 25 करोड़ की आय होने का अनुमान लगाया था किंतु अग्निशमन विभाग से अबतक केवल 13 करोड़ की आय हो पाई है। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग भी 250 करोड़ का लक्ष्य पाने में फिसड्डी साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें:- यूपी-एमपी की राह पर महाराष्ट्र! लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून, पहला ड्राफ्ट हुआ तैयार; मचा सियासी घमासान
सभापति के समक्ष चुनौतियां
उल्लेखनीय है कि मनपा चुनावों के बाद प्रशासक राज खत्म हो गया है। अब स्थायी समिति के पास नागपुर मनपा तिजोरी की चाबी होगी। भले ही आयुक्त प्रशासकीय बजट पेश करें किंतु इसमें संशोधन कर स्थायी समिति की ओर से बजट पेश किया जाएगा। चूंकि मनपा की पहले ही आय घटी है और आय के सीमित स्रोत है। ऐसे में घटती आय, बढ़ते बोझ और नई योजनाओं के लिए निधि का जुगाड़ कैसे किया जाए, इसे लेकर नई सभापति शिवानी दाणी के सामने कई चुनौतियां हैं।
Nagpur municipal corporation budget will be presented on 17 march development project shivani dani challenges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PMनागपुर मनपा में हलचल: 2 मार्च को स्थायी और परिवहन समिति के सभापति का होगा चुनाव, जानें पूरी प्रक्रिया
Feb 27, 2026 | 01:58 PM‘शिव शक्ति से ऊपर कोई नहीं…’, केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने के बाद क्या बोलीं पत्नी सुनीता?
Feb 27, 2026 | 01:55 PMठाणे में मानसून से पहले नालों की सफाई के निर्देश, महापौर ने तय की मई अंत की डेडलाइन
Feb 27, 2026 | 01:52 PMलंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PMPM RAHAT Scheme: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज
Feb 27, 2026 | 01:45 PMबच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, गोंदिया के कटंगी गांव में महिला के साथ मारपीट की कोशिश; पुलिस ने बचाई जान
Feb 27, 2026 | 01:43 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM












