- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Gittikhadan Missing Boy Atharva Nanore Protest Bandh
गिट्टीखदान में भारी तनाव: शोभायात्रा से 13 साल का किशोर लापता, सड़क पर उतरी जनता!
Nagpur Missing Boy: नागपुर के गिट्टीखदान में शोभायात्रा से 13 साल का अथर्व ननोर लापता। भड़के लोगों ने किया रास्ता रोको, शनिवार को 'गिट्टीखदान बंद' का आह्वान। पुलिस जांच जारी।
- Written By: प्रिया जैस

शोभायात्रा से किशोर हुआ लापता (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Gittikhadan Bandh: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र से शोभायात्रा के दौरान एक बालक के लापता होने की खबर सामने आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लापता बच्चे का नाम अथर्व दिलीप नानोरे (13) बताया गया। बच्चे के लापता होने की खबर के बाद भारी भीड़ ने गिट्टीखदान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन किया। इस कारण काफी देर तक इलाके में तनाव की स्थिति रही।
जानकारी के अनुसार अथर्व गुरुवार को गिट्टीखदान से निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने गया था। कुछ देर तक शोभायात्रा में रहने के बाद वह अचानक से लापता हो गया। शुरुआत में परिजनों ने उसे यहां-वहां ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पश्चात परिजनों ने थाने में शिकायत की।
शुक्रवार सुबह तक अथर्व के लापता होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते गिट्टीखदान चौक पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को शांत कराया और स्थिति को सामान्य किया। फिल्हाल बच्चा नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
जालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार
Thane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
परिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल
इलाके में लगा भारी जाम
गिट्टीखदान में अथर्व के लापता होने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ ने रास्ता रोको किया जिस कारण भारी जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूत्रों ने बताया कि करीब 2 घंटों तक जाम की स्थिति रही। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
यह भी पढ़ें – ड्राई फ्रूट्स के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! ₹2300 प्रति किलो पहुंचा पिस्ता, खजूर और किशमिश भी हुए महंगे
आज गिट्टीखदान बंद का आह्वान
पुलिस द्वारा अथर्व को नहीं ढूंढ पाने से लोगों में रोष का माहौल है। इस संबंध में गिट्टीखदान हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति ने लोगों से शनिवार को गिट्टीखदान बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सभी समाज व दुकानदार संघ से अपील की है कि सुबह से रात तक पूरा समय दुकान बंद करके इस आंदोलन का समर्थन करें।
Nagpur gittikhadan missing boy atharva nanore protest bandh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 03:08 PMMaharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
Apr 04, 2026 | 03:06 PMLIVEIPL 2026 DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
Apr 04, 2026 | 03:00 PMजालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 02:58 PMसिएटल में ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश, CCTV वीडियो ने लोगों को किया दहशत में
Apr 04, 2026 | 02:50 PMअब बिना कैमरा-स्किल के बनाएं प्रो वीडियो, Google का फ्री टूल, बनाए AI Video
Apr 04, 2026 | 02:48 PMदिल्ली में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान और शुरू की कार्रवाई
Apr 04, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












