Photos: रामलला के जयकारों से गूंजा नागपुर! CM फडणवीस-गडकरी भी हुए शामिल, देखें भव्य शोभायात्रा की खास तस्वीरें

Nagpur Ram Navami Shobhayatra Photos: नागपुर की पावन धरा पर 'श्रीराम जन्मोत्सव' का उत्साह अपने चरम पर रहा। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने इस वर्ष भी 'ऑरेंज सिटी' को राममय कर दिया। 65 से अधिक आकर्षक झांकियों का दर्शन करने इस यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
Nagpur's Orange City echoes with 'Jai Shree Ram' as Poddarshwar Ram Mandir leads a grand Shobhayatra with 65+ tableaux. CM Fadnavis and Nitin Gadkari attend.
श्रीराम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा (सौजन्य-नवभारत)
Updated on
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
शोभायात्रा में अद्भुत रथ पर विशेष श्रृंगार कर निकले प्रभु श्रीरामचंद्र सबके आकर्षण के केंद्र रहे।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
श्रीराम पोद्दारेश्वर मंदिर में सीएम देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी, महापौर नीता ठाकरे समेत कई राजनेताओं ने मिलकर श्रीराम की आरती और पूजा-अर्चना की।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
श्रीराम पोद्दारेश्वर मंदिर में सीएम देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी, समेत अन्य नेताओं ने श्रीराम का रथ खींचा।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
नागपुर में शोभायात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
श्रीराम जन्मोत्सव पर गुरुवार को 'ऑरेंज सिटी' रामलला के जयकारों से गूंज उठी। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर की ओर से 65 झांकियों के साथ करीब तीन किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
रामलला की अगवानी फूलों से की गई। सामूहिक आरती उतारकर विजय आशीष लिया। यात्रा के साथ चल रहे बैंड ने भक्तिगीतों से समा बांध दिया। इस दौरान क्षीरसागर में विराजमान भगवान पद्मनाथ स्वामी की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण और राधा के बीच होली के दृश्य को झांकी में बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
श्रीराम नवमी की शोभायात्रा में श्रीकृष्ण और राधा की इस झांकी ने सभी भक्तजनों का मन मोह लिया।
ram navmi images
जो लोग शोभायात्रा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके उनके लिए सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों पर ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इसके लिए शहर में 7 स्पॉट बनाए गए थे।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
जिसमें 35 सेवादल के बच्चों की ड्यूटी लगाई गई थी। सोशल मीडिया वर्क में एक्सपर्ट इन बच्चों ने लाखों भक्तों को शोभायात्रा का लाइव टेलीकास्ट कर आनंद से भर दिया। इसका कंट्रोलरूम राममंदिर में बनाया गया था।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
नागपुर में गो गैस की ओर से शिव पार्वती की परिक्रमा करते श्री गणेश व पृथ्वी की परिक्रमा करते कार्तिकेय की झांकी प्रस्तुत की गई।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
शोभायात्रा में श्रीराम द्वारा रावण वध की मनोरम झांकी भी पेश की गई।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
नागपुर में विशाल शोभायात्रा में शिव और शक्ति की अद्भुत झांकी का भी दिव्य दृश्य देखा गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय माता दी के नारे से शहर गूंज उठा।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तजनों में जोश और उल्लास साफ दिखाई दिया। इस दौरान नागपुर शहर श्रीराम के रंग में रंग गया।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
रामनवमी के मद्देनजर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई, इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ती भाव के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
इस बार शोभायात्रा में पहली बार किन्नर समाज की झांकी ने भी हिस्सा लिया। आई जगदंबा की विशेष झांकी व नृत्य ने सभी राम भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Nagpur celebrates Ram Navami with 65 tableaux and 3-km procession; chants of Lord Ram echo across the city.
श्रीराम नवमी के अवसर पर श्री खाटू नरेश और श्रीकृष्ण की विशाल झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान खाटू नरेश और श्रीकृष्ण के बीच का संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com