नागपुर की 27 नगर परिषद-पंचायतों में 2500 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, देर रात तक चली नामांकन प्रक्रिया
Nagar Palika Election Maharashtra 2025: नागपुर जिले की नगर परिषद व पंचायतों के लिए अब तक करीब 2198 नामांकन दाखिल हुए, अंतिम आंकड़ा 2500 तक पहुंचने का अनुमान है। 19 नवंबर नामांकन वापसी का अंतिम दिन है।
- Written By: आकाश मसने
नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी (फाेटो नवभारत)
Nagpur District Nagar Parishad Nomination: महाराष्ट्र में नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष व सदस्यों के लिए 2 दिसंबर को मतदान होना है। 27 नगर अध्यक्षों और 546 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया 10 नवंबर को शुरू की गई थी लेकिन 14 नवंबर तक किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया था।
15 नवंबर से विविध पार्टियों के इच्छुक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू किया लेकिन अंतिम दिन 17 नवंबर को सभी सीटों में पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक विभाग की प्रक्रिया ही जारी होने के चलते नामांकन दर्ज करने वालों का फाइनल आंकड़ा विभाग नहीं दे पाया।
देर रात तक चली नामांकन प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, कामठी सहित नागपुर जिले की कुछ सीटों में देर रात तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाती रही। पर्चा दाखिल करने के समय तक जो भी परिसर में आए थे उन्हें भीतर ले लिया गया था। नागपुर की 15 नगर परिषदों के लिए कुल 1177 इच्छुकों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल करने की जानकारी मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
गोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
नागपुर विश्वविद्यालय की अनोखी पहल, किसानों के लिए विकसित ‘फ्रूट वेंडर मशीन’, अब खेतों के फल सीधे बाजार तक
अंबाझरी के गिरते जलस्तर और प्रदूषण से उद्योगों पर संकट, हिंगना इंडस्ट्रीज ने जल गुणवत्ता पर जताई गंभीर चिंता
वहीं 12 नगर पंचायत के लिए कुल 1012 इच्छुकों ने अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस तरह कुल 2198 उम्मीदवारों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया। कुछ सीटों के आंकड़े प्राप्त नहीं होने के चलते अनुमान लगाया गया कि लगभग 2500 के करीब नामांकन दाखिल होंगे। कुछ जगहों से आंकड़े प्राप्त नहीं हुए थे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
नगर परिषद के लिए प्राप्त नामांकन (अध्यक्ष व सदस्य कुल)
| नगर परिषद | प्राप्त नामांकन |
|---|---|
| वाडी | 174 |
| सावनेर | 130 |
| खापा | 67 |
| मोहपा | 72 |
| मोवाड | 58 |
| बुटीबोरी | 80 |
| डिगडोह (देवी) | 116 |
| कामठी | 34 |
| उमरेड | 122 |
| काटोल | 98 |
| रामटेक | 105 |
| कलमेश्वर | अप्राप्त |
| नरखेड | 121 |
| वानाडोंगरी | अप्राप्त |
| कन्हान पिपरी | अप्राप्त |
नगर पंचायत के लिए प्राप्त नामांकन (अध्यक्ष व सदस्य कुल)
| नगर पंचायत | प्राप्त नामांकन |
|---|---|
| पारशिवनी | 89 |
| कांद्री (कन्हान) | 116 |
| कोंढाली | 89 |
| गोधनी रेल्वे | 62 |
| महादुला | 128 |
| मौदा | 84 |
| निलडोह | 72 |
| बिडगाव तरोडी | 77 |
| बहादुरा | 113 |
| बेसा पिपला | 92 |
| भिवापुर | अप्राप्त |
| येरखेडा | 90 |
18 को होगी स्क्रूटनी
जितने भी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दर्ज किये गए हैं उसकी स्क्रूटनी 18 नवंबर को होगी। नामांकन वापसी की तिथि 19 नवंबर है। अगर किसी मामले में अपील व सुनवाई की नौबत आई तो 21 तक होगी और ऐसे मामलों में 25 नवंबर तक नाम वापसी हो सकती है। उसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी व उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। 2 दिसंबर को सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना व परिणाम घोषित किये जाएंगे।
