-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Nagar Palika Election Nominations 995 Candidates 2025
भंडारा में नामांकन के अंतिम दिन गरमाया चुनावी माहौल, 104 सीटों पर 995 दावेदार ठोकेंगे ताल
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Local Body Elections: भंडारा जिले की चार नगरपालिकाओं में नगराध्यक्ष और नगरसेवकों की 104 सीटों पर 995 नामांकन दाखिल हुए। अंतिम दिन नामांकन भरने उम्मीदवारों की भीड़ रही।

नामांकन भरने जाते भाजपा उम्मीदवार और समर्थक (फोटो नवभारत)
Bhandara Municipal Elections Nominations: नगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में भंडारा जिले में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जबरदस्त प्रतिसाद मिला। कुल 49 प्रभागों में 100 नगरसेवक तथा 4 नगराध्यक्ष पदों सहित कुल 104 सीटों के लिए 995 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
नगराध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवारों में साकोली नगरपालिका से देवश्री कापगते- भाजपा, सुनीता कापगते- कांग्रेस, भारती लंजे – राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), वंदना पोहने- शिवसेना (शिंदे गुट), कोकीला रामटेके- वंचित बहुजन आघाड़ी है। भंडारा नगरपालिका से जयश्री बोरकर- कांग्रेस, मधुरा मदनकर- भाजपा, सुषमा साखरकर- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), अश्विनी भोंडेकर- शिवसेना (शिंदे गुट) है।
तुमसर में सभी पार्टियों ने उतारे उम्मीदवार
तुमसर नगरपालिका से अनिल बावनकर- कांग्रेस, प्रदीप पडोले- भाजपा, अभिषेक कारेमोरे- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), हेमराज नागफासे – राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट), कल्याणी भुरे- शिवसेना (शिंदे गुट) उम्मीदवार है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
भंडारा में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, कुएं में गिरे तेंदुए के शावक मां से मिले
भंडारा के साकोली में खरीफ बुआई शुरू, बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
पवनी नगरपालिका से भावना भाजीपाले- भाजपा, डॉ. विजया नंदूरकर- राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), प्रगति बावनकर- शिवसेना (शिंदे गुट), शालिनी नंदरधने- कांग्रेस, माधुरी तलमले- राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) है। इन चारों नगरपालिकाओं में कहीं त्रिकोणी तो कहीं चौकोनी टक्कर का साफ़ संकेत मिलने लगा है।
बगावत से बदलेंगे समीकरण
कई स्थानों पर पार्टी-अंदरूनी असंतोष बढ़ने लगा है। बगावत के कारण स्थानीय समीकरण बदलने की पूरी संभावना है। जातीय गणित, उम्मीदवारों की छवि, जनसंपर्क का दायरा, आर्थिक क्षमता और संगठन की ताकत इन्हीं बिंदुओं पर चुनाव का परिणाम निर्भर रहेगा।
नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही चारों नगरपालिकाओं में चुनावी माहौल पूरी तरह तप गया है। दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, रणनीतिक जोड़तोड़, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं की अपेक्षाएं इन सबके चलते मुकाबला बेहद रोमांचक और तीव्र रहने वाला है।
नामांकन के अंतिम दिन 391 नामांकन
10 नवंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन ही 391 नामांकन दाखिल हुए। 7 दिनों में कुल 995 नामांकन प्राप्त हुए। नगरसेवक पद: के लिए 925 आवेदन, नगराध्यक्ष पद के लिए 70 आवेदन, कुल: 995 नामांकन दाखिल हुए है। यह आंकड़ा भंडारा जिले में इस बार की चुनावी लड़ाई के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और कड़े होने का स्पष्ट संकेत देता है। चारों नगरपालिकाओं में कुल 1,70,315 मतदाता मतदान करेंगे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
देखें कहां कितने हुए नामांकन
| नगर परिषद | प्रभाग | सदस्य संख्या | नगराध्यक्ष नामांकन | नगरसेवक नामांकन |
|---|---|---|---|---|
| भंडारा | 17 | 35 | 20 | 308 |
| तुमसर | 12 | 25 | 23 | 295 |
| पवनी | 10 | 20 | 11 | 151 |
| साकोली | 10 | 20 | 16 | 171 |
निर्णायक सप्ताह शुरू
- 18 नवंबर: नामांकन पत्रों की छानबीन
- 19-21 नवंबर: नामांकन वापस लेने की अवधि
- 26 नवंबर: चुनाव चिह्न सहित अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी
रैली, शक्ति प्रदर्शन और उत्साह
नामांकन के अंतिम दिन भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली में बड़े पैमाने पर रैलियाँ निकाली गईं। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रमुख उम्मीदवारों ने भव्यता के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
Bhandara nagar palika election nominations 995 candidates 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














