-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Young Man Murder His Partner Living In A Live In Relationship In Nalasopara Accused Was Arrested From Nagda
नालासोपारा में युवक ने की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पार्टनर की हत्या, नागदा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
- Written By: प्रभाकर दुबे

Reprsentative Image
विरार: नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी 38 वर्षीय रूम पार्टनर की गला घोंटकर हत्या (Murder) करने और शव (Dead Body) को बेड के अंदर डाल कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना तुलिंज रोड के सीता सदन (Sita Sadan) नामक इमारत की है। फरार आरोपी हार्दिक को पुलिस ने आरपीएफ की मदद से नागदा से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या दो दिन पूर्व किए जाने की बात बताई जा रही है।
हार्दिक शाह और मेघा तोरबी 38 वर्ष पिछले छह माह से एक साथ रह रहे थे, लेकिन एक माह से नालासोपारा पूर्व के तुलिंज रोड स्थित सीता सदन नामक इमारत में रूम किराए पर लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हार्दिक बेरोजगार था, जबकि मेघा नर्स का काम करती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते हार्दिक ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हार्दिक शाह ने मेघा की बहन को हत्या की जानकारी मैसेज करके दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
6 दिन डूबा रहा वसई-विरार, मानसून तैयारियों में फिर फेल VVMC, लोगों का आरोप- रील बनाते रहे जनप्रतिनिधि
पुलिस थाने में घुसा पानी, सड़क पर चल रही है रबर बोट, नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी पार कर काम पर जा रहे लोग
मुस्लिमों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार, ‘द केरल स्टोरी 2’ देखने के बाद सिनेमाघर में ली गई शपथ
नालासोपारा में सनसनी: सगी बहन की हत्या, मां पर जानलेवा हमला, सर्वोदय कॉलोनी में खूनी तांडव
बेड में छुपा दिया था शव
तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हार्दिक बेरोजगार था और मृतिका पेशे से नर्स थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसकी शिकायत पड़ोसियों ने भी की थी। गुस्से में हार्दिक ने मेघा की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया। घर के कुछ सामान उसने जैसे-तैसे बेच दिया और फरार हो गया। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को आरपीएफ की मदद से नागदा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Young man murder his partner living in a live in relationship in nalasopara accused was arrested from nagda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














