- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- When The Corporator Rajiv Mehra Reached Mbmc In A Wheelchair
जब व्हील चेयर पर MBMC पहुंचे नगरसेवक राजीव मेहरा
- Written By: प्रभाकर दुबे

भायंदर: कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं, जो चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो खुद मुसीबत में होते हुए भी जनता की मुसीबतों को दूर करने में जुटे रहते हैं। ऐसे ही एक नगरसेवक (Corporator ) हैं राजीव मेहरा (Rajiv Mehra)। मेहरा मीरा रोड, शीतल नगर क्षेत्र से कांग्रेस (Congress) के नगरसेवक हैं। इनकी खासियत है कि यह कभी शांत नहीं बैठते हैं। इन दिनों इनके पैर का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने टोटल बेड रेस्ट की सलाह दी है। बावजूद इसके वे सोमवार को मीरा-भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय ( Mira-Bhayander Municipal Corporation) व्हीलचेयर पर पहुंच गए। महानगरपालिका कमिश्नर नहीं मिले तो बैरंग लौट गए।
मेहरा ने कहा कि अपने वार्ड में पेयजल और बरसाती पानी की निकासी की समस्या को लेकर वे बेहद चिंतित हैं। 20 दिनों में बरसात दस्तक दे सकती है। और उनका वार्ड इस साल भी डूब सकता है, जबकि उन्होंने वार्ड को जलभराव और पेयजल संकट से बचाने के उपाय काफी पहले ही करा ली थी, लेकिन महानगरपालिका प्रशासन की निष्क्रियता से वह क्रियान्वित नहीं हो पाईं।
सम्बंधित ख़बरें
जहर देकर 400 से अधिक वृक्षों की हत्या, भायंदर पश्चिम के कोपरा गांव परिसर का मामला
भायंदर में असल में हुआ टीवी सीरियल जैसा ड्रामा, बहू ने रची साज़िश उड़ाए सास के जेवर
इजरायल भेजने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी, भायंदर में बड़े फर्जीवाड़ा पर एक्शन
घर के दरवाजे तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में भायंदर का खाड़ीवर गांव, CCTV में कैद खौफनाक तस्वीर
बरसाती जल की निकासी के दो रास्ते
उन्होंने बताया कि उनके वार्ड से बरसाती जल की निकासी के दो रास्ते (नाले) हैं। एक लतीफ पार्क से होते हुए घोड़बंदर खाड़ी को जाता है और दूसरा शांति नगर होते हुए अय्यप्पा मंदिर तक प्रस्तावित किया गया है। घोड़बंदर खाड़ी वाला नाला एस.के. स्टोन जंक्शन के पास मेट्रो निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि अय्यप्पा मंदिर तक प्रस्तावित नाला का निर्माण सत्तापक्ष की अड़ंगेबाजी के चलते अधर में लटक गया है।
पानी की टंकी का काम नहीं हुआ शुरु
इसके अलावा वार्ड को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए शीतल नगर में दो एमएलडी क्षमता की एक टंकी उन्होंने मंजूर करवाई है, लेकिन उसका निर्माण प्रशासन शुरू नहीं करा रहा है। यह काम मार्च में सूर्या पानी परियोजना की निधि से होना निश्चित था। चूंकि इस परियोजना से पैसे आने में देर हो रहे थी, इसलिए वह अपने पैनल के चारों नगरसेवक की निधि खर्च कर इस काम को जल्द से जल्द करा देना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा है। इसलिए वे बीमार होकर भी महानगरपालिका का चक्कर काट रहे हैं।
When the corporator rajiv mehra reached mbmc in a wheelchair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हड़ताल पर गए नागपुर के 250 डॉक्टर्स-नर्सों को भुगतना पड़ेगा खामियाज, ‘कारण बताओ’ नोटिस के साथ कटेगी सैलरी
Feb 24, 2026 | 05:06 PMडिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
Feb 24, 2026 | 05:04 PMChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Feb 24, 2026 | 04:57 PMEpstien File से लेकर अडानी तक…! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना
Feb 24, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन
Feb 24, 2026 | 04:54 PMक्रिकेट इतिहास में पहले बार मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ होगी टी20 और वनडे सीरीज, हुआ ऐलान
Feb 24, 2026 | 04:49 PMगोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Feb 24, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














