Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण

Goregaon Malad Encroachment: पश्चिम रेलवे ने गोरेगांव-मलाड और बांद्रा पूर्व के गरीब नगर में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। 1500 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई और 500 से ज्यादा झोपड़े ध्वस्त किए गए।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 25, 2026 | 08:08 PM

अतिक्रमण हटाने की फोटो (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Western Railway Demolition Drive: बांद्रा पूर्व में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बसे सैकड़ों झोपड़ों पर कार्रवाई के बाद पश्चिम रेलवे का बुलडोजर गोरेगांव-मलाड के कई झोपड़ों पर चला। हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई इस अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में 36 से ज्यादा स्थाई निर्माण एवं 24 छोटे अतिक्रमण हटाए गए। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने बताया कि इस अतिक्रमण विरोध अभियान से रेलवे की लगभग 1500 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई गई। यह अभियान शहर पुलिस, आरपीएफ एवं जीआरपी की मदद से चलाया गया,जिसमें रेलवे विभाग के भी 80 कर्मचारी 3 जेसीबी मशीन व डंपर के साथ मौके पर मौजूद रहे।

गरीब नगर के 500 झोपड़े ध्वस्त

इसके पहले पश्चिमी रेलवे के बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर की झुग्गी बस्ती में 5 दिन तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर 500 अनाधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। मुंबई हाइकोर्ट के आदेश पर यहां बड़े पैमाने पर रेलवे की जमीन खाली कराई गई। अभियान के लिए 1,200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था। यहां कई मंजिली झोपड़ों का निर्माण किया गया था।

रेलवे की योजनाएं होंगी साकार

बांद्रा पूर्व में अतिक्रमित गरीब नगर की झोपड़पट्टी के हटने से रेलवे की कई योजनाएं साकार होंगी। हालांकि अभी भी सैकड़ो झोपड़े नहीं हट पाए हैं। वेस्टर्न रेलवे ने कहा कि बांद्रा ईस्ट में खाली की गई जगह का इस्तेमाल यात्री सुविधाओं और क्षमता बढ़ाने वाली परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करना और बीकेसी में बन रहे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन तक पहुंच को बेहतर बनाना है। रेलवे की योजना सांताक्रूज़-मुंबई सेंट्रल कॉरिडोर पर पांचवीं और छठी लाइन का विस्तार करने की है। यह काफी समय से लंबित परियोजना है जिसका उद्देश्य यात्रियों की भारी भीड़ को कम करना, रेल संचालन में सुधार करना है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई मेट्रो बनी स्मार्ट: APCMS तकनीक शुरू, खराब होने से पहले ही एआई पहचान लेगा तकनीकी खामी

पद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा

पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह

व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत

शुरू हो सकती हैं 50 नई ट्रेनें

अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त हुई अतिरिक्त जगह से बांद्रा स्टेशन को बांद्रा टर्मिनस से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिसके लिए अधिक प्लेटफॉर्म और बाहरी स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों के लिए स्टेबलिंग लाइन बनाने की योजना है। इससे मुंबई से 50 नई ट्रेनों की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा

सुचारू होगा यात्री परिवहन

बांद्रा ईस्ट स्टेशन के बाहर अव्यवस्था को दूर करने के लिए, वेस्टर्न रेलवे ने कहा कि यातायात पुलिस के साथ समन्वय करके यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाएगा। पैदल यात्रियों और सार्वजनिक परिवहन के लिए निर्धारित स्थान बनेगा। ऑटो, टैक्सी और बेस्ट बसों के लिए पिक-अप व ड्रॉप-ऑफ जोन की व्यवस्था होगी ताकि चौबीसों घंटे सुरक्षित प्रवेश और निकास सुनिश्चित किया जा सके।

Western railway demolition drive goregaon malad bandra encroachment free land

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Anti-Encroachment Drive
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.