-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bandra East Gareeb Nagar Railway Demolishes 140 Multi Story Slums
बांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
- Written By: अनिल सिंह
Bandra East Gareeb Nagar Slum Demolition Railway: बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में रेलवे की जमीन पर बनी 140 बहुमंजिला अवैध झुग्गियों को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त। 1000 पुलिसकर्मी तैनात।

बांद्रा ईस्ट गरीब नवाज़ बस्ती में अवैध झुग्गियों को तोड़ा गया (फोटो क्रेडिट-X)
Gareeb Nagar Bandra East Demolition: मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक, बांद्रा ईस्ट के बाहर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे सुरक्षा बल और मुंबई पुलिस की भारी टुकड़ियों ने पूरे ‘गरीब नगर’ इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। कई बार कानूनी नोटिस जारी करने और बार-बार की गई अपीलों के बावजूद जब निवासियों ने रेलवे की जमीन से कब्जा नहीं हटाया, तो प्रशासन ने छह बड़े बुलडोजरों के साथ तड़के ही कार्रवाई शुरू कर दी। चौंकाने वाली बात यह थी कि जिन्हें कागजों पर ‘झुग्गियां’ कहा जा रहा था, वे असल में कंक्रीट और सीमेंट से बनी तीन से चार मंजिला अवैध मिनी-इमारतें थीं, जो रेल पटरियों के बिल्कुल करीब खड़ी थीं।
पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम पूरी तरह से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उठाया गया है।
Bulldozer operations have been underway since this morning in the Garib Nagar area near #Mumbai‘s #Bandra East Railway Station. A joint team of Western Railway, BMC, and Mumbai Police is engaged in removing illegal encroachments and slums built on railway land.
1/5 pic.twitter.com/obF3Tw9IIs — Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 19, 2026
जमीन का अतिक्रमण मुक्त होना अनिवार्य था
बांद्रा ईस्ट क्षेत्र में नई रेलवे लाइनों के विस्तार और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए एक नया रेल मार्ग बनाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए इस पूरी जमीन का अतिक्रमण मुक्त होना अनिवार्य था। सुरक्षा कारणों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस पूरे अभियान के दौरान बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन से जुड़ने वाले दो प्रमुख फुटओवर ब्रिजों (पुलों) को आम जनता के लिए बंद रखा गया था।
ये भी पढ़ें- पुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश
ऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, बुलाई आपात बैठक; 2 बागी सांसदों की घर वापसी की चर्चा तेज
अब सिर्फ 48 मिनट में मुंबई से पुणे! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान- भारत खुद बनाएगा अगली बुलेट ट्रेन
तनाव के बीच लोगों ने खुद खाली किए घर
रेलवे की इस अचानक और कड़क कार्रवाई को देखते हुए गरीब नवाज़ बस्ती के कई निवासियों ने सुबह बुलडोजर चलने से पहले ही अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया था। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों के भीतर भारी आक्रोश और आंसू देखने को मिले। बेघर हुए निवासियों का आरोप है कि उन्हें इस अचानक की गई कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी और मानसून की आहट से ठीक पहले 140 परिवारों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस विध्वंस के बदले सरकार उन्हें तुरंत वैकल्पिक आवास (पुनर्वास) मुहैया कराए।
1000 सुरक्षाकर्मियों का अभेद्य पहरा
गरीब नगर इलाका पूर्व में भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाइयों के दौरान हिंसक झड़पों और आगजनी की घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है। इसी इतिहास को भांपते हुए इस बार प्रशासन ने कोई जोखिम नहीं लिया। मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की निगरानी में दंगा नियंत्रण बल और आरपीएफ के 1000 से अधिक अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों ने पूरे इलाके में मार्च किया। भारी सुरक्षा घेरे के कारण स्थानीय लोग विरोध तो दर्ज कराते रहे, लेकिन कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की हिम्मत नहीं कर सका। रेलवे का यह विध्वंस अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा।
Bandra east gareeb nagar railway demolishes 140 multi story slums
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा
Jun 18, 2026 | 10:33 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, भारी गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी की रेड ओपनिंग
Jun 18, 2026 | 10:20 AMमुरैना में कांग्रेस पर बरसे BJYM प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर, कहा- मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है विपक्ष
Jun 18, 2026 | 10:10 AMट्रंप का नया सस्पेंस! न्यूक्लियर, पीस डील या सिर्फ MoU? अमेरिकी राष्ट्रपति की बात से दुनिया में बढ़ा कन्फ्यूजन
Jun 18, 2026 | 10:05 AMFather’s Day: ‘पापा कभी नहीं रोते’… लेकिन क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे भारतीय पुरुषों का दर्द
Jun 18, 2026 | 09:48 AMमनुआभान टेकरी कांड: भोपाल कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 7 साल बाद मिला मासूम को न्याय
Jun 18, 2026 | 09:42 AMजंग खत्म, खुला होर्मुज! ट्रंप और पेजेशकियान ने किए समझौते पर दस्तखत, जानें 14 सूत्रीय फॉर्मूले में क्या है ?
Jun 18, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














