पद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा
Padma Awards List: पद्म पुरस्कार 2026 में महाराष्ट्र का परचम, जनार्दन बापुराव बोथे, श्रीरंग देवबा लाड और रघुवीर खेडकर समेत महाराष्ट्र की 15 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार।
- Written By: गोरक्ष पोफली
पद्म पुरस्कार सम्मान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Padma Awards 2026 Maharashtra List: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित पद्म पुरस्कारों की सूची में इस बार महाराष्ट्र ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। कला, खेल, उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्रों में राज्य के दिग्गजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष की सबसे बड़ी खबर हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र सिंह देओल को लेकर रही, जिन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण (मरणोत्तर) से नवाजने की घोषणा की गई है।
महाराष्ट्र की झोली में 15 पुरस्कार
महाराष्ट्र के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि राज्य को कुल 15 पद्म पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसमें सम्मानों में 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री शामिल है।
धर्मेंद्र को एक युग का सम्मान
सिनेमा प्रेमियों के लिए यह खबर भावुक कर देने वाली है। भारतीय फिल्म जगत में दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र को उनके अद्वितीय अभिनय और योगदान के लिए मरणोत्तर पद्मविभूषण दिया गया है। शोले से लेकर सत्यकाम तक, उनके किरदारों ने भारतीय संस्कृति पर अमिट छाप छोड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
पद्मभूषण: कला और उद्योग का संगम
राज्य के तीन प्रमुख व्यक्तित्वों को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है:
- अलका याज्ञिक (कला): अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अलका याज्ञिक को उनके संगीतमय सफर के लिए यह सम्मान मिला है।
- पीयूष पांडे (मरणोत्तर – कला): विज्ञापन जगत के जादूगर कहे जाने वाले पीयूष पांडे ने भारतीय विज्ञापनों को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका योगदान इस क्षेत्र में हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।
- उदय कोटक (व्यापार और उद्योग): बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति लाने वाले और कोटक महिंद्रा बैंक के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले उदय कोटक को व्यापार जगत में योगदान के लिए चुना गया है।
यह भी पढ़ें: असुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?
पद्मश्री: जमीनी सितारों की चमक
महाराष्ट्र से पद्मश्री पाने वालों की सूची विविधता से भरी है। इसमें भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन का नाम शामिल है। वहीं, लोककला और कृषि क्षेत्र के नायकों को भी उचित सम्मान मिला है। तमाशा सम्राट रघुवीर खेडकर और पालघर के मशहूर तारपा वादक भिकल्या लाडक्या धिंडा ने महाराष्ट्र की मिट्टी की खुशबू को दिल्ली तक पहुँचाया है। चिकित्सा क्षेत्र में अर्मिडा फर्नांडिस को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए किए गए उनके महान कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अशोक खाडे और सत्यनारायण नुवाल जैसे दिग्गजों ने व्यापार के क्षेत्र में महाराष्ट्र का मान बढ़ाया है। इसके अलावा, विज्ञान के क्षेत्र में जुझेर वासी, कृषि में श्रीरंग देवबा लाड, समाजकार्य में जनार्दन बापुराव बोथे और मनोरंजन जगत से सतीश शहा (मरणोत्तर) को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह सूची दर्शाती है कि महाराष्ट्र न केवल देश की आर्थिक राजधानी है, बल्कि कला, संस्कृति और सेवा के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व कर रहा है।
एक नज़र में देखें
| सम्मान | नाम और क्षेत्र |
|---|---|
| पद्म विभूषण | धर्मेंद्र — भारतीय सिनेमा में योगदान |
| पद्म भूषण | अलका याज्ञिक — कला एवं संगीत |
| पीयूष पांडे (मरणोत्तर) — कला एवं विज्ञापन | |
| उदय कोटक — व्यापार एवं उद्योग | |
| पद्मश्री | रोहित शर्मा — खेल |
| आर. माधवन — कला | |
| रघुवीर खेडकर — लोककला | |
| भिकल्या लाडक्या धिंडा — तारपा वादन | |
| अर्मिडा फर्नांडिस — चिकित्सा | |
| श्रीरंग देवबा लाड — कृषि | |
| अशोक खाडे — व्यापार एवं उद्योग | |
| सत्यनारायण नुवाल — व्यापार एवं उद्योग | |
| जुझेर वासी — विज्ञान एवं अभियांत्रिकी | |
| जनार्दन बापुराव बोथे — समाजसेवा | |
| सतीश शाह (मरणोत्तर) — कला एवं मनोरंजन |
