पश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
71st Rail Week Mumbai: मुंबई में पश्चिम रेलवे के 71वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने 28 दक्षता शील्ड प्रदान कीं।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
71st Rail Week Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
Western Railway Rail Week: पश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह यशवंतराव चव्हाण ऑडिटोरियम, मुंबई में आयोजित किया गया। विभिन्न मंडलों एवं इकाइयों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए दक्षता शील्डें प्रदान की गईं।
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पश्चिम रेलवे के मंडलों एवं इकाइयों को 28 दक्षता शील्डें प्रदान कीं। महाप्रबंधक की समग्र कार्यकुशलता शील्ड संयुक्त रूप से मुंबई सेंट्रल एवं रतलाम मंडलों को प्रदान की गई। बेस्ट इंप्रूवमेंट शील्ड राजकोट मंडल को प्रदान की गई।
मुंबई सेंट्रल मंडल को कई पुरस्कार
सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई शील्डें हासिल कीं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ मंडल के लिए ऊर्जा दक्षता शील्ड तथा कार्मिक शील्ड शामिल हैं। मुंबई सेंट्रल मंडल ने लेवल क्रॉसिंग समाप्त करने की दिशा में सर्वश्रेष्ठ सड़क सुरक्षा कार्य प्रदर्शन हेतु इंटर-डिविजनल शील्ड भी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, रोलिंग स्टॉक शील्ड मुंबई सेंट्रल मंडल एवं अहमदाबाद मंडल ने संयुक्त रूप से प्राप्त की, जबकि सुरक्षा शील्ड मुंबई सेंट्रल एवं वडोदरा मंडल को संयुक्त रूप से प्रदान की गई।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
करोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
सिविल इंजीनियरिंग पुरस्कार
इस वर्ष पश्चिम रेलवे द्वारा जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एक नई शील्ड की शुरुआत की गई, जिसे अहमदाबाद मंडल ने प्राप्त किया। अहमदाबाद मंडल ने सर्वश्रेष्ठ लोडिंग एफर्ट शील्ड तथा ऑपरेटिंग शील्ड भी रतलाम मंडल के साथ संयुक्त रूप से हासिल की। इसके अलावा, अहमदाबाद मंडल के पालनपुर स्थित रनिंग रूम को सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रनिंग रूम घोषित किया गया। वडोदरा मंडल ने अकाउंट्स, कमर्शियल, ट्रैक्शन, मेडिकल एवं स्क्रैप मोबिलाइजेशन शील्डें प्राप्त कीं। सिविल इंजीनियरिंग शील्ड वडोदरा एवं अहमदाबाद मंडलों ने संयुक्त रूप से जीती।
कमर्शियल स्वच्छता पुरस्कार
रतलाम मंडल ने सर्वे एवं कंस्ट्रक्शन तथा सिग्नल एवं टेलीकॉम शील्ड प्राप्त की। साथ ही, स्टोर्स शील्ड रतलाम मंडल (दाहोद जिला) को प्रदान की गई। कमर्शियल स्वच्छता शील्ड राजकोट एवं रतलाम मंडलों ने संयुक्त रूप से प्राप्त की, जबकि रेल मदद शील्ड भावनगर एवं राजकोट मंडलों को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। ट्रैक मशीन (सिविल इंजीनियरिंग) हेतु इंटर-डिविजनल शील्ड रतलाम एवं राजकोट मंडलों ने संयुक्त रूप से प्राप्त की। पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (EnHM) ट्रॉफी रतलाम एवं वडोदरा मंडलों को संयुक्त रूप से प्रदान की गई।
भावनगर को राजभाषा शील्ड
राजभाषा शील्ड भावनगर मंडल को प्रदान की गई, जबकि सुरक्षा शील्ड भावनगर एवं वडोदरा मंडलों ने संयुक्त रूप से प्राप्त की। वडोदरा मंडल की प्रतापनगर वर्कशॉप को सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि अहमदाबाद मंडल के कांकरिया डिपो को सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन ट्रॉफी प्रदान की गई। ये शील्डें रामाश्रय पाण्डेय द्वारा संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों, मुख्य कार्य प्रबंधकों एवं डिपो प्रभारियों को प्रदान की गईं।
ये भी पढ़े: रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा ऐलान, असिस्टेंट लोको पायलट के हजारों पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना
इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुजाता पाण्डेय, पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में जीएम पाण्डेय ने रेल सप्ताह पर शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उप महाप्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
