

Mumbai Central Railway Mega Block NEET Exam Relief: नीट यूजी 2026 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रविवार 3 मई को दिन में मध्य रेलवे पर कोई ब्लॉक नहीं होगा। जबकि (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि) को रात्रि समय मेगा ब्लॉक रखा जाएगा।
विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए, मध्य रेल मुंबई मंडल पर 2 और 3 मई की मध्य रात्रि में सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच मेन लाइन पर और ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर मध्यरात्रि मेगा ब्लॉक परिचालित होगा।
यह मेन लाइन ब्लॉक के चलते 3 मई को रात्रि 12:05 बजे से सुबह 05:05 बजे तक सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच चलने वाली अप और डाउन स्लो लाइन पर असर होगा।
2 को रात्रि 11:30 बजे से 3 मई को सुबह 4:47 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से चलने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी।
2.05.2026 को रात्रि 11.29 बजे से 03.05.2026 को 5.04 बजे तक घाटकोपर से चलने वाली अप स्लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। डाउन लाइन पर इस ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL63 सीएसएमटी-टिटवाला होगी, जो 2 मई को रात्रि 11.16 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी।
अप लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL68 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो 02.05.2026 को रात्रि 10.22 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी। डाउन लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन N5 सीएसएमटी-कसारा होगी, जो दिनांक 3.05.2026 को 5:07 बजे सीएसएमटी से निकलेगी ।अप लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TL2 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो 3.05.2026 को 04:12 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट