सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटनाएं, Western Railway ने 14 कर्मचारियों को किया सम्मानित

Western Railway ने उत्कृष्ट सतर्कता और सुरक्षा में योगदान के लिए 14 कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। उनकी सूझबूझ से कई संभावित रेल हादसे टल गए।
Western Railway Man Of The Month Safety Award
वेस्टर्न रेलवे सेफ्टी अवार्ड एम्प्लॉईज़ इंडिया (सौ. सोशल मीडिया X )
Published on
Updated on

Western Railway Man Of The Month Safety Award: पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट कार्य और सतर्कता के लिए 14 कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान मुंबई स्थित मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने इन कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी, सजगता और समर्पण के लिए सराहा। इनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण कई संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते टाला जा सका।

विभिन्न मंडलों के कर्मचारी शामिल

पुरस्कार पाने वालों में मुंबई सेंट्रल और राजकोट मंडल से तीन-तीन, अहमदाबाद से चार, रतलाम से दो और वडोदरा व भावनगर मंडल से एक-एक कर्मचारी शामिल हैं। सभी ने रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

मुंबई सेंट्रल मंडल के स्टेशन मास्टर अनिल कुमार केशरी ने ड्यूटी के दौरान एक ट्रेन की ट्रॉली में आग लगती देख तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को सूचित कर ट्रेन रुकवाई और आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

तकनीकी दक्षता और सूक्ष्म निरीक्षण

वरिष्ठ सहायक लोको पायलट मनजीत सिंह और लोको पायलट राकेश मीणा को भी उनकी सतर्कता के लिए सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने ब्रेक बाइंडिंग, रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और ओएचई जैसी गंभीर समस्याओं की पहचान कर समय पर समाधान सुनिश्चित किया।

रेल सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान

इन कर्मचारियों के प्रयासों से पश्चिम रेलवे में सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने में मदद मिली है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com