रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा ऐलान, असिस्टेंट लोको पायलट के हजारों पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 Updates: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।
RRB ALP Recruitment 2026
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट जॉब्स (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

RRB ALP Recruitment 2026 News: सरकारी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े रोजगार प्रदाता रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से देश के 17 रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस मेगा भर्ती को लेकर रेल मंत्रालय ने पहले ही मंजूरी प्रदान कर दी है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026-27 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। इसके तहत कुल 11,127 पदों पर भर्ती होनी है। बताया गया है कि 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2026 को रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

कहां कितनी भर्ती?

रेल मंत्रालय की तरफ से 17 रेलवे जोनों में लोको पायलट के कुल 11,127 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। सबसे ज्यादा पद ईस्ट कोस्ट रेलवे (1625), साउथ ईस्टर्न रेलवे (1531) और सेंट्रल रेलवे में (1400) हैं। अपने जोन के हिसाब से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकेंगे आवेदन ?

  • असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 10वीं पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की उम्र 18 से लेकर 30 साल तक के बीच में हो। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी।
  • यह भर्ती देश भर के कई रेलवे जोनों और RRBs जैसे अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और सिकंदराबाद समेत अन्य बोर्डों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत CEN No. 01/2026 को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

चार चरणों में होगी परीक्षा

  • सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) होगा। इसके बाद दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2) होगा। तीसरे नंबर पर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) लिया जाएगा।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com