-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Thackeray Came Out In Protest Against India Pakistan Match
‘गर्म सिंदूर…जय शाह के इशारे पर भारत-पाक मैच को इजाजत’, उद्धव ठाकरे का बड़ा धमाका
- Written By: Saurabh Pal
Uddhav Thackeray: भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर देश में विरोध के सुर उठने लगे हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा क्या खेल देश से बड़ा हो गया है।

उद्वव ठाकरे (फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra News:देश की सियासत में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर धुआं उठना शुरू हो गया है। शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ मैच खेलने की इजाजत देने के लिए आलोचना की है। उद्धव ने आरोप लगाया कि यह मैच की इजायत गृहमंत्री अमित शाह के बेटे आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के इशारे पर दी गई है।
ठाकरे ने कहा कि लोग कबूतरों, कुत्तों और हाथियों के लिए सड़क पर उतर जाते हैं, ये बहुत अच्छी बात है, लेकिन पहलगाम के पीड़ितों के लिए यह सहानुभूति कहां चली जाती है? प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। फिर भी पाकिस्तान के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को मैच खेलने की इजाज़त कैसे दे सकते हैं?”
गर्म सिंदूर ठंडा पेय हो गया?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकार पर तीखे हमले किये। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या आपका गर्म सिंदूर ठंडा पेय बन गया है। क्या आप हर घर में सिंदूर नहीं बांट रहे थे? अब उसका क्या हुआ? हमारी सेना ने शौर्य दिखाया और क्रेडिट भाजपा ले रही है। इस भाजपा में अब कोई शर्म नहीं है। दरअसल उद्धव ठाकरे इशारे में पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तंज कस रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे शरीर में गर्म सिंदूर बह रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
रायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
उद्धव सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने पूरी दुनिया में अपने डेलिगेशन भेजे थे। उसका क्या हुआ? कोई नहीं जानता। क्या एक भी देश हमारे साथ खड़ा हुआ? क्या अब हम विदेशों में प्रतिनिधिमंडल भेजकर उन्हें यह बताएंगे कि हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलने जा रहे हैं?
ये भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं आपके राज्य के सीएम के पास कितनी दौलत है? ADR रिपोर्ट से खुलासा, देखिए लिस्ट
भाजपा नहीं बोगस जनता पार्टी: ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के लिए खेला जा रहा है। वो कौन हैं? क्या वह युद्ध में बलिदान देने वाले शहीदों से बड़े हैं। आप हमकों ज्ञान देते हैं कि खून और पानी साथ नहीं बहेगा तो फिर क्रिकेट और खून साथ-साथ कैसे दिखाई दे रहा है। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम खेल को देश से बड़ा होता देख रहे हैं।
Uddhav thackeray came out in protest against india pakistan match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM











