- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Unseasonal Rains Affect Onion Prices Inflation May Increase
Maharashtra News: प्याज पर बेमौसम बारिश की मार, महंगाई की बढ़ सकती है धार
राज्य में मानसून से पहले हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण फल-बागवानों के साथ-साथ प्याज उत्पादन करने वाले किसान भी हताश हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

प्याज पर बेमौसम बारिश की मार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नासिक: राज्य में मानसून से पहले हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण फल-बागवानों के साथ-साथ प्याज उत्पादन करने वाले किसान भी हताश हैं। बाजार में उचित दाम न मिलने के कारण किसानों ने प्याज खेतों में ही संग्रहित कर रखा था, लेकिन अब हुई बेमौसम बारिश से प्याज सड़ गया है, जिससे उत्पादकों को बड़ा झटका लगा है। इसी कारण आने वाले दिनों में प्याज की आवक कम होने और दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
कोकण, नाशिक, पुणे, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर, अमरावती और नागपुर जैसे जिलों में 6 मई से लगातार बारिश हो रही है। ये जिले प्याज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा धुले, अहिल्यनगर, सोलापुर, बीड, धाराशिव, अकोला, जालना, बुलढाणा और जळगांव के किसानों ने भी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना दी है।
बेमौसम बारिश के कारण प्याज की फसल खराब
मार्च से पहले कटाई करने वाले किसानों को अच्छा उत्पादन मिला, लेकिन अप्रैल-मई तक इंतजार करने वालों की फसलों पर पहले अत्यधिक गर्मी और फिर बारिश का प्रभाव पड़ा। 20 मई तक लासलगांव बाजार में प्याज की औसत कीमत प्रति क्विंटल लगभग 1150 रुपये थी। लेकिन बेमौसम बारिश के कारण प्याज का बड़ा हिस्सा खराब हो गया है। इस वजह से बाजार में प्याज की सप्लाई कम होने की आशंका है, जिससे दामों में वृद्धि हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
लिफ्ट में फंसी बच्चियों का रेस्क्यू ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हाहाकार
भरोसे का कत्ल! रिश्तेदार के पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां के ऑफिस जाते ही की हैवानियत
Sambhajinagar: दौड़ते-दौड़ते हुई मौत, GRP भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे संग्राम शिंदे की मौत से दहशत में अभ्यर्थी
छत्रपति संभाजीनगर: नकल पर सख्ती, दसवीं परीक्षा शुरू, पहली बार बाह्य परीक्षकों की अदला-बदली
नुकसान की संभावना
महाराष्ट्र देश का प्रमुख प्याज निर्यातक राज्य है। नाशिक को देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। 2024-25 के दौरान लगभग 2 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्याज की खेती की गई है। प्याज के दाम बढ़ने पर सरकार निर्यात शुल्क, न्यूनतम निर्यात मूल्य और निर्यात प्रतिबंध लगाकर नियंत्रण करती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।
इस वर्ष बुआई की लागत भी बढ़ी
इस साल मानसून मई में ही आ गया है, लेकिन मानसून समय पर आ रहा है, इसलिए खरीफ सीजन में बारिश के आसार अच्छे दिख रहे हैं। इसलिए एक तरफ जहां किसानों में उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ रासायनिक खाद और बीज के दाम बढ़ गए हैं। एक बैग की कीमत 100 रुपये से 270 रुपये तक बढ़ने से किसानों की बुवाई की लागत बढ़ जाएगी। खाद के बढ़े दामों से किसानों में असंतोष फैल गया है।
Unseasonal rains affect onion prices inflation may increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: सुधीर मुनगंटीवार की वसंत देशमुख से सदिच्छा मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
Feb 22, 2026 | 04:30 PMजूही चावला ने बेटी जाह्नवी को दिया खास बर्थडे गिफ्ट, 1000 पेड़ लगाने का ऐलान; फराह खान ने भी किया मजेदार कमेंट
Feb 22, 2026 | 04:27 PM‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
Feb 22, 2026 | 04:21 PM‘वो शब्द कानों में पिघले सीसे जैसे होंगे’, अजित पवार के शोक प्रस्ताव को लेकर भावुक हुए अमोल मिटकरी
Feb 22, 2026 | 04:20 PMगुरुग्राम में लिव इन पार्टनर से हैवानियत, प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट जलाया, युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही
Feb 22, 2026 | 04:09 PMप्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
Feb 22, 2026 | 04:08 PMलिफ्ट में फंसी बच्चियों का रेस्क्यू ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हाहाकार
Feb 22, 2026 | 04:07 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













