समृद्धि महामार्ग पर बड़ा ट्रैफिक अलर्ट: 13 जनवरी तक कुछ लेन रहेंगी बंद, जानें पूरा शेड्यूल

Samruddhi Mahamarg पर 9 से 13 जनवरी तक गैंट्री स्थापना का कार्य होगा। एमएसआरडीसी द्वारा 10 चरणों में यह काम किया जाएगा, इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 45–60 मिनट तक यातायात बंद रहेगा।
Samruddhi Mahamarg Traffic Block News
समृद्धि महामार्ग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samruddhi Mahamarg Traffic Block News: हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत गैंट्री (Gantries) स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) द्वारा 9 जनवरी से 13 जनवरी के बीच कुल 10 चरणों में पूरा किया जाएगा।

एमएसआरडीसी के अनुसार, यह कार्य अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे और नांदगांव खंडेश्वर तहसील क्षेत्र में किलोमीटर 90+500 से 150+300 के बीच किया जाएगा। गैंट्री स्थापना के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित लेन पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका जाएगा।

हर चरण में 45 से 60 मिनट तक यातायात बंद

प्रत्येक चरण के दौरान मुंबई या नागपुर दिशा की किसी एक लेन को लगभग 45 से 60 मिनट के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। कार्य पूरा होते ही संबंधित लेन को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। एमएसआरडीसी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा की योजना बनाते समय संभावित ट्रैफिक अवरोध को ध्यान में रखें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

इन दिनों चरणबद्ध यातायात रहेगा बंद

तारीख स्थान (तहसील) लेन समय
9 जनवरी मांजरखेड (चांदूर रेलवे) मुंबई दोपहर 3 से 4 बजे
9 जनवरी धोत्रा (चांदूर रेलवे) मुंबई दोपहर 3 से 4 बजे
9 जनवरी मांजरखेड (चांदूर रेलवे) नागपुर दोपहर 12 से 1 बजे
10 जनवरी वाढोना (धामणगांव रेलवे) नागपुर दोपहर 3 से 4 बजे
10 जनवरी खंबाला (चांदूर रेलवे) मुंबई दोपहर 12 से 1 बजे
12 जनवरी शहापुर खेकडो (नांदगांव खंडेश्वर) नागपुर दोपहर 3 से 4 बजे
12 जनवरी पाचोड (नांदगांव खंडेश्वर) नागपुर दोपहर 3 से 4 बजे
13 जनवरी देऊलगांव (नांदगांव खंडेश्वर) मुंबई दोपहर 12 से 1 बजे
13 जनवरी शहापुर खेकडी (नांदगांव खंडेश्वर) मुंबई दोपहर 12 से 1 बजे
13 जनवरी देऊलगांव (नांदगांव खंडेश्वर) नागपुर दोपहर 3 से 4 बजे

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल ने वाहन चालकों से इस अवधि के दौरान यात्रा की योजना बनाते समय उक्त यातायात अवरोध को ध्यान में रखें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की। यह जानकारी एमएसआरडीसी के जनसंपर्क अधिकारी तुषार अहिरे द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना पत्र के माध्यम से दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com