- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati News Flood Threat 482 Villages Administration Preparing To Deal With Disaster
Amravati News: जिले के 482 गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा, आपदा से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन
Amravati News: महाराष्ट्र में इस बार मानसून ने 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मानसून आते ही अमरावती जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। अमरावती के 400 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस

बाढ़ का खतरा (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
अमरावती: केरल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में भी समय से 12 दिन पहले दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने रविवार को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग ज़िलों के साथ-साथ सातारा, पुणे और कोल्हापुर जिलों के घाट (पहाड़ी) इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मानसून के सीजन द्वारा दस्तक दे दिए जाने के चलते अमरावती जिला प्रशासन द्वारा मानसून पूर्व उपायों की तैयारियां की जा रही है। साथ ही हालात का जायजा लिया जा रहा है। जिले की 14 में से 9 तहसीलों के 482 गांवों को संभावित बाढ़ का खतरा है जिसके चलते ऐसे गांवों की ओर विशेष ध्यान देते हुए जिला स्तर पर 24 तथा तहसील स्तर पर 168 बचाव पथकों को अत्याधुनिक साहित्य के साथ सक्रिय किया गया है।
बचाव कार्य के लिए पूर्व नियोजन
जिले में प्राकृतिक आपदा के चलते होने वाले नुकसान को टालने तथा नागरिकों के बचाव के लिए प्रति वर्ष जिला आपत्ति व्यवस्थापन द्वारा उपाय योजनाएं की जाती है। अतिवृष्टि की वजह से नदी व नालों में बाढ़ आकर गांवों एवं नागरिकों को होने वाला खतरा टालने तथा इससे उनका बचाव करने हेतु आपदा प्रबंधन ने पूर्व नियोजन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis Birthday: ‘तेरा पैसा तेरा…’, ऐसे शुरू हुई देवेंद्र और अमृता फडणवीस की अनोखी प्रेम कहानी
रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
स्कूलों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें रेवणे, मनपा शिक्षा विभाग स्तर सुधारेंने समीक्षा बैठक
लाखनी में हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग से जाम, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, आंदोलन की चेतावनी
नदियों के समीप है 11 गांव
जिले के 11 गांवों को बड़ी नदियों की वजह से बाढ़ का खतरा है। वहीं यहां के 302 गांव छोटे नालों व नदियों की वजह से प्रभावित होते हैं, ऐसी स्थिति में संबंधित गांवों के नागरिकों हेतु पर्यायी व्यवस्था के तौर पर 686 अस्थायी निवास की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला स्तर पर 24 पथक व तहसील स्तर पर 168 पथक सक्रिय किए गए हैं। इसके अलावा 4 प्राथमिक उपचार विशेषज्ञ, 2 स्कूबा डाईवर्स, 50 मास्टर ट्रेनर, 126 गैर सरकारी संस्था, 300 आपदा मित्र व सखी तथा 42 रेडक्रॉस सोसायटी को भी तैयार रखा गया है।
नौतपा का पहला दिन नहीं तपा, गड़बड़ाया समीकरण, किसानों के लिए जारी निर्देश
आपदा से निपटने की तैयारी
जिला आपदा व्यवस्थापन विभाग द्वारा विविध बचाव पथकों में 692 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही तैराकी में महारथ हासिल करने वाले 1,928 लोगों को भी तैयार रखा गया है। इसके अलावा मोटरबोट, लाइफ जैकेट, मेगा फोन व बीओबी रोपस् सहित विविध अत्याधुनिक साहित्य भी तैयार रखे गए हैं।
Amravati news flood threat 482 villages administration preparing to deal with disaster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 9 अप्रैल को जन्मे लोगों के लिए लकी रहेगा साल 2026! इन 4 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान
Apr 09, 2026 | 06:12 AMLIVEAssembly Elections 2026 Live: केरलम, असम और पुडुचेरी में महावोटिंग आज, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?
Apr 09, 2026 | 06:00 AMAmruta Fadnavis Birthday: ‘तेरा पैसा तेरा…’, ऐसे शुरू हुई देवेंद्र और अमृता फडणवीस की अनोखी प्रेम कहानी
Apr 09, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल-डीजल छोड़ EV की ओर भाग रहे लोग, सस्ती चलने वाली कारों ने मचाया धमाका
Apr 09, 2026 | 05:35 AMAaj Ka Rashifal 9 April 2026: वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, जानें अपनी राशि का हाल!
Apr 09, 2026 | 05:00 AMघंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM













