Maharashtra Politics: कोकाटे के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे का दावा, “अब एक और मंत्री गिरेगा”
Uddhav Thackeray Statement: मंत्री कोकाटे के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर हमला करते हुए ड्रग्स नेटवर्क को संरक्षण देने का आरोप लगाया और एक और मंत्री के इस्तीफे की भविष्यवाणी की।
- Written By: अपूर्वा नायक
उद्धव ठाकरे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अजीत पवार गुट के कैबिनेट मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि जल्द ही एक और मंत्री का विकेट गिरेगा। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार का शासन अंधाधुंध तरीके से काम कर रहा है। इस वजह से समाज को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।
पूर्व सीएम ने सत्ताधारी पार्टी पर राजनीति के लिए गलत लोगों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने गंभीर दावा करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को परोक्ष रूप से समर्थन दिया जा रहा है।
उद्धव ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद का नाम लिए बिना कहा कि ठाणे के एक व्यक्ति का नाम सीधे तौर पर एक ड्रग फैक्ट्री से जुड़ा होने के बावजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
CSMT के ऐतिहासिक गुंबद से पानी रिसने की वजह आई सामने, कमजोर हुए 100 साल पुराने पत्थरों के जोड़
ईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
ठाकरे ने कहा कि उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंप दिया है और अब देखना होगा कि वे क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में अपराध और नशीली दवाओं के नेटवर्क में वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: मढ़-वर्सोवा केबल ब्रिज से 10 मिनट में होगा सफर, 2026 से निर्माण
लोगों को सोचने की जरूरत
उद्धव ने जनता से सीधे अपील करते हुए कहा कि यह हम सभी को सोचना है कि अपने बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए क्या करना होगा। क्या हम ड्रग्स के कारोबार में शामिल व्यापारियों का संरक्षण करने वाली सरकार का समर्थन करेंगे? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भविष्य के लिए जनता को जागरूक होने और सही ढंग से फैसले लेने की जरूरत है।
