चंद्रपुरवासियों का आशियाने का सपना होगा साकार, आवासों के लिए 230 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी
Sudhir Mungantiwar: चंद्रपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2004 घरों के निर्माण के लिए लगभग 230 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
MHADA colony Chandrapur (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur PMAY Housing Project: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई लोगों के सपने अधूरे रह जाते हैं। अब चंद्रपुरवासियों का अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नवीन चंद्रपुर (म्हाडा कॉलोनी) क्षेत्र में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2004 आवासों के निर्माण हेतु लगभग 230 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे हजारों परिवारों के घर का सपना पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।
चंद्रपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने पूर्व में 10 हजार आवासों की परिकल्पना प्रस्तुत कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करवाए थे। इसी क्रम में उन्होंने राज्यमंत्री पंकज भोयर तथा महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में बैठक कर योजना को गति दी थी।
“हर व्यक्ति को अपना घर”
उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रथम चरण में 2004 आवासों को मंजूरी मिल गई है। आगामी समय में शेष आवास परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस निर्णय से चंद्रपुर शहर के जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और “हर व्यक्ति को अपना घर” का सपना साकार होने की दिशा में यह अहम कदम साबित होगा। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नागरिकों ने विधायक मुनगंटीवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके विकासोन्मुख नेतृत्व की सराहना की है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली शहर के 40 शराब विक्रेता तडीपार, नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 पर मामला दर्ज
अनुसूचित जाति आरक्षण उपवर्गीकरण का विरोध, राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
अधिकारियों को दिए अधुरे काम पूरा करें, CEO बैठक मंगरुलपीर पंचायत समिति में विकास कार्यों की हुई समीक्षा
भंडारा जिले में किसानों का निकला मोर्चा, धान की लिमिट बढ़ाने की मांग
चंद्रपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पहल
विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने चंद्रपुर के सुव्यवस्थित और समग्र विकास के उद्देश्य से गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गई है। म्हाडा की भूमि पर ऑक्सीजन पार्क, उद्यान तथा नागरिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। साथ ही पुलिस आवास एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए निधि प्राप्त करने हेतु प्रयास जारी हैं। नागपुर रोड से देवाडा शिव तक 30 मीटर सड़क प्रस्ताव को भी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े: अकोला में 21 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश; पड़ोस की युवती ही निकली मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
‘नवीन चंद्रपुर’ के निर्माण पर जोर
‘नवीन चंद्रपुर’ के निर्माण के लक्ष्य के साथ विधायक मुनगंटीवार लगातार सक्रिय हैं। शहर के शाश्वत और समग्र विकास के लिए उन्होंने विभिन्न स्तरों पर पहल की है। बुनियादी ढांचे का विकास, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण सड़कें, जलापूर्ति तथा आम नागरिकों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया है। उनकी पहल के कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है और ‘नवीन चंद्रपुर’ की संकल्पना को वास्तविक रूप मिलना शुरू हो गया है।
