उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के लिए आधिकारिक प्रवक्ता की घोषणा की है। उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के लिए 6 प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 9 अप्रैल को पार्टी की प्रवक्ता पद पर नियुक्तियों की घोषणा की।
प्रवक्ताओं की इस लिस्ट में हमेशा की तरह इस बार भी उद्धव ठाकरे ने सांसद अरविंद सावंत और संजय राउत को मुख्य प्रवक्ता के तौर पर चुना है। इन दोनों के अलावा 6 अन्य नेताओं की नियुक्ति की घोषणा की है।
1. शिवसेना नेता एडवोकेट अनिल परब
2. शिवसेना उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी
3. शिवसेना के जनसंपर्क प्रमुख एडवोकेट हर्षल प्रधान
4. शिवसेना उपनेता सुषमा अंधारे
5. आनंद दुबे
6. जयश्री शेलके
इन नामों में शुमार एडवोकेट अनिल परब उद्धव ठाकरे परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। इतना करीबी की इनका घर भी उद्धव ठाकरे के घर के बगल में ही है। अनिल परब विधान परिषद में शिवसेना यूबीटी विधायक हैं। एडवोकेट होने के नाते अनिल परब मातोश्री के साथ-साथ पार्टी से संबंधित सभी कानूनी मामले संभालते है।
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी अक्सर नेशनल चैनल पर अपनी पार्टी का पक्ष रखती हैं, इसलिए इस बार उन्हें भी मौका दिया गया है। इनके अलावा क्षेत्रिय इलाकों के लिए सुषमा अंधारे पार्टी का आक्रमक पक्ष रखेंगी। प्रवक्ता पदों के लिए यह दोनों महिलाएं स्टार चेहरा मानी गई हैं।
उद्धव ठाकरे के द्वारा जारी इस लिस्ट में जयश्री शेलके को भी शिवसेना प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि दिशा बुलढाणा जिला महिला स्वयं सहायता समूह महासंघ की संस्थापक अध्यक्ष हैं। जयश्री शेलके ने स्वयं सहायता समूह आंदोलन के माध्यम से बुलढाणा जिले में कई महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की है और वह एक अच्छी वक्ता के रूप में भी जानी जाती हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना और अपने पार्टी का पक्ष रखते है। संजय राउत रोजाना विभिन्न मुद्दों पर बयानबाजी के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहते है। संजय राउत हमेशा भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहता है।