राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा

NCP(AP) President: अजित पवार के निधन के बाद राकां (एपी) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में नए अध्यक्ष और संगठनात्मक बदलाव पर फैसला संभव है।
Sunetra Pawar
Sunetra Pawar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sunetra Pawar Leadership News: मुंबई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकां (एपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले एक पखवाड़े में अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

नई कार्यकारिणी का गठन

पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव की मांग उठ रही है। बताया जा रहा है कि राकां (एपी) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। आगामी बैठक में न केवल अध्यक्ष पद बल्कि अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के चयन पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जल्द बुलाई जा सकती है, जिसमें संगठन की भावी रणनीति और दिशा तय की जाएगी।

सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा

इस बीच, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाई जा रही है। माना जा रहा है कि संगठन को एकजुट रखने और नेतृत्व को स्थिरता देने के लिए उनके नाम पर सहमति बन सकती है।

हालांकि, पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि कार्यकारिणी की आधिकारिक बैठक के बाद ही अध्यक्ष और अन्य पदों को लेकर अंतिम घोषणा की जाएगी। फिलहाल, पार्टी के भीतर मंथन और संभावित नामों को लेकर चर्चा का दौर जारी है। अजित पवार के निधन के बाद राकां (एपी) के सामने संगठन को पुनर्गठित करने और नेतृत्व को मजबूत बनाने की चुनौती है, जिस पर आगामी दिनों में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com