- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Triple Drug Therapy Lymphatic Filariasis Elimination Maharashtra Campaign
हाथी रोग से मुक्ति के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’, महाराष्ट्र में अभियान को मिली रफ्तार
Maharashtra Public Health Campaign: महाराष्ट्र में हाथी रोग (लिम्फेटिक फाइलेरियासिस) के उन्मूलन के लिए ट्रिपल ड्रग थेरेपी अभियान को तेज किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Lymphatic filariasis elimination campaign (सोर्सः सोशल मीडिया)
Lymphatic Filariasis Elimination Campaign: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में हाथी रोग (लिम्फेटिक फाइलेरियासिस) के उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) यानी आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल के संयुक्त उपचार को तेज गति से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 तक भारत से हाथी रोग को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है और इस अभियान में राज्य सरकार पूरी सक्रियता से भागीदारी निभा रही है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि वर्ष 2017 में महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बना जिसने विदर्भ के जिलों को इस उपचार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देने की केंद्र से मांग की थी। इससे विदर्भ के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से देश के 12 राज्यों में ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (एमडीए) अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र भी शामिल है।
55 लाख नागरिकों को लाभ देने का लक्ष्य
राज्य में गडचिरोली, भंडारा, चंद्रपूर सहित कुल 18 जिलों में इस रोग का प्रकोप है। फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कुल मामलों में से लगभग 75 प्रतिशत मरीज अकेले नागपुर संभाग में हैं। राज्य सरकार ने करीब 55 लाख नागरिकों को इस उपचार का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में नहीं बढ़ेगी रेडी रेकनर की दर, घर खरीदारों, विकासकों को बड़ी राहत
ऑटो रिक्शा चालकों का हल्लाबोल, 8 अप्रैल को राज्यव्यापी मोर्चा, पंजीकरण शुल्क की सख्ती का करेंगे विरोध
रोहित पवार पर गंभीर आरोप, राकां को बदनाम करने, खर्च किए 5 करोड़
अजीत पवार के सपनों को पूरा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, सुनील तटकरे का पार्टी पदाधिकारियों से आव्हान
ये भी पढ़े: ‘पटक-पटक कर मारेंगे’ बयान देना BJP सांसद निशिकांत दुबे को पड़ा भारी, नासिक कोर्ट ने जारी किया समन
नागपुर ग्रामीण में बड़ी सफलता
इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि नागपूर ग्रामीण क्षेत्र में देखी गई है, जहां सूक्ष्मजीव प्रसार दर (एमएफ रेट) वर्ष 2014 के 4.91 प्रतिशत से घटकर 2024 तक एक प्रतिशत से भी कम रह गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, आईडीए उपचार परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) को कम करने में अधिक प्रभावी है, जिससे रोग का प्रसार जल्दी रोका जा सकता है। राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न देकर स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में यह दवाएं अवश्य लें।
Triple drug therapy lymphatic filariasis elimination maharashtra campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात कर रही महिला पर पीछे से कुत्ते का हमला, वीडियो देख सहमे लोग
Mar 31, 2026 | 11:23 PMमुल्लांपुर में कूपर कोनोली की दहाड़, गिल की गुजरात ने टेके घुटने, IPL 2026 में PBKS का जीत के साथ हुआ श्रीगणेश
Mar 31, 2026 | 11:23 PMH1B लॉटरी में नाम आने के बाद भी वीजा रिजेक्ट होने के मुख्य कारण जानिए, सुधारिए ये बड़ी गलतियां
Mar 31, 2026 | 10:43 PMअर्शदीप सिंह 20वें ओवर में लड़खड़ाए, वाइट की लगा दी झड़ी, बना डाला आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 10:36 PMदिल्ली पुलिस ने IMEI डेटा से बरामद किए 16 लाख के 75 मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए
Mar 31, 2026 | 10:27 PMईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
Mar 31, 2026 | 10:23 PMतेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी
Mar 31, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














