- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Auto Rickshaw Drivers Protest Rto March 8 April 2026
ऑटो रिक्शा चालकों का हल्लाबोल, 8 अप्रैल को राज्यव्यापी मोर्चा, पंजीकरण शुल्क की सख्ती का करेंगे विरोध
Maharashtra Transport Department: महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक 8 अप्रैल को आरटीओ कार्यालयों पर राज्यव्यापी मोर्चा निकालकर पंजीकरण शुल्क और कथित अवैध वसूली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Auto License Scam (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Auto Rickshaw Drivers Protest: महाराष्ट्र के ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ‘ऑटोरिक्षा चालक-मालक संगठन संयुक्त कृति समिति’ ने घोषणा की है कि आगामी 8 अप्रैल, 2026 को राज्य के सभी प्रादेशिक परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) पर विशाल मोर्चे का आयोजन किया जाएगा।
यह आंदोलन मुख्य रूप से ‘धर्मवीर आनंद दिघे साहेब महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा और मिटर्ड टैक्सी चालक कल्याणकारी मंडल’ के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली के विरोध में है। कृति समिति के अध्यक्ष शशांक राव के अनुसार, रिक्शा चालकों के लिए एक स्वतंत्र कल्याणकारी मंडल की मांग पिछले 20 वर्षों से की जा रही थी।
अतिरिक्त वित्तीय बोझ
लेकिन सरकार ने इस मंडल की स्थापना करते समय किसी भी प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा नहीं की। शासन ने एकतरफा निर्णय लेते हुए मंडल में पंजीकरण के लिए 500 रुपए प्रवेश शुल्क और 300 रुपए वार्षिक शुल्क अनिवार्य कर दिया है। समिति का तर्क है कि पहले से ही महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे रिक्शा चालकों पर यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालना सरासर अन्याय है।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
उल्हासनगर मनपा में शिवसेना पार्षद विक्की लबाना का नगरसेवक पद रद्द , जाति प्रमाण पत्र अमान्य साबित
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
महावितरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधीक्षक अभियंताओं का हुआ तबादला, प्रशासनिक कारणों से जारी हुआ आदेश
आरटीओ पर अवैध सख्ती का विरोध
आंदोलन का मुख्य कारण आरटीओ कार्यालयों द्वारा की जा रही जबरदस्ती है। आरोप है कि जो रिक्शा चालक इस मंडल में पंजीकरण नहीं करा रहे हैं, उनके परमिट नवीनीकरण और वाहन पासिंग जैसे अनिवार्य कार्यों को रोका जा रहा है। कृति समिति ने इसे पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए सवाल उठाया है कि यह मंड़ल चालकों के कल्याण के लिए बनाया गया है या परिवहन विभाग के फायदे के लिए।
ये भी पढ़े: चंद्रपुर में चोरी का बढ़ता ग्राफ, दो महीनों में 193 वारदातों से पुलिस की चिंता बढ़ी
न्याय न मिलने पर सड़क पर उतरेंगे चालक
इस मामले को लेकर 23 मार्च, 2026 को परिवहन मंत्री और आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन शासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के परिणामस्वरूप, बुधवार 8 अप्रैल को मुंबई के अंधेरी आरटीओ सहित पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मुंबई ऑटो रिक्शा टैक्सी मेंस यूनियन के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मोर्चे में हजारों की संख्या में चालक-मालकों के शामिल होने की संभावना है।
Maharashtra auto rickshaw drivers protest rto march 8 april 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMउल्हासनगर मनपा में शिवसेना पार्षद विक्की लबाना का नगरसेवक पद रद्द , जाति प्रमाण पत्र अमान्य साबित
May 22, 2026 | 10:39 PMगुरुग्राम में ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा हाहाकार! बीच रास्ते में रुकी मेट्रो, ट्रैक पर चलकर स्टेशन पहुंचे लोग
May 22, 2026 | 10:31 PMMP News: भोपाल के चौराहों पर बजने वाले ट्रैफिक लाउडस्पीकरों पर NGT का डंडा, पुलिस को जारी हुए कड़े निर्देश
May 22, 2026 | 10:29 PMMP News: माशिम बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही! छात्र-छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
May 22, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM












