

GT vs PBSK IPL 4th Match Highlight: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में आईपीएल का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के द्वारा दिए गए स्कोर को पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकटे के नुकसान पर हासिल कर लिया। रनों का पीछा करते हुए कूपर कोनोली ने मैच जीताऊ अर्धशतकीय पारी खेली।
इस मुकाबले में एक तरफ जहां पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अपना विकेट खोते जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के सामने कूपर कोनोली दिवार की तरह खड़े रहे और अपनी टीम को मैच जीताने तक मैदान पर डटे रहे। कूपर कोनोली ने इस मुकाबले में 44 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली। कुल मिलाकर पंजाब की जीत का असली हीरो यही ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी रहा।
कूपर कोनोली (Cooper Connolly) के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगी। GT के बड़े बल्लेबाज मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 तो विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 38 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन बनाए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 18 और साई सुदर्शन ने 13 रन की छोटी पारी खेली।
आईपीएल 2026 चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए युवा गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मार्को यानसेन को 1 विकेट मिला।