जब खुद के घर के सामने के गड्ढे नहीं भरवा पा रही है विधायक साहिबा, तो जनता की समस्या कैसे सुलझाएगी
मुंबई के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र कल्याण (पूर्व) की विधायक सुलभा गायकवाड़ के घर का रास्ता भी गड्ढों से अछूता नहीं रहा है। जिसके बाद विधायक साहिबा विपक्ष के साथ जनता के भी निशाने पर है।
- Written By: अपूर्वा नायक
विधायक सुलभा गायकवाड़ के घर का रास्ता (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली में सड़कों पर गड्ढों की समस्या ने नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। कई जगह तो सड़कों का हाल गड्ढों से छलनी जैसा हो गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि कल्याण (पूर्व) में विधायक सुलभा गायकवाड़ के घर के आसपास की सड़क भी गड्ढों से भरी पड़ी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब एक विधायक के घर के सामने यह हाल है, तो शहर के अन्य हिस्सों की हालत क्या होगी?
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में लगभग 420 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं। इनमें से करीब 20 प्रतिशत सड़कें सीमेंट-कंक्रीट की हैं जबकि बाकी डामर की हैं। हर साल की तरह इस बार भी बरसात में डामर की सड़कें गड्ढों से भर गईं। आषाढ़ महीने से शुरू हुई तेज़ बारिश ने सड़कों की हालत और भी खराब कर दी। गड्ढों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम तो होता ही है, साथ ही यात्रियों की कमर भी टूट रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
कब पूरा होगा गड्ढे पूरा होने का काम
महानगरपालिका आयुक्त ने हाल ही में अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर साफ कहा था कि गणेशोत्सव से पहले गड्ढे भरने का काम पूरा होना चाहिए, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि गड्ढे जस के तस बने हुए हैं और आयुक्त की चेतावनी भी असरदार साबित नहीं हुई।
30 करोड़ का प्रावधान
गड्ढे भरने के लिए निगम ने 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन नागरिकों का कहना है कि इस राशि का भी कोई ठोस उपयोग नहीं हुआ। गुस्साए लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि यह पैसा भी “गड्ढों में ही चला गया”।
ये भी पढ़ें :- मराठा आंदोलन के बीच आज मुंबई का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, लालबागचा राजा के भी करेंगे दर्शन
शिवसेना (ठाकरे गुट) के जिलाध्यक्ष दीपेश म्हात्रे ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि गणेशोत्सव के आगमन और विसर्जन के समय भी लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ा। उन्होंने अपील की कि कम से कम विसर्जन से 5 से 10 दिन पहले तो सड़कों को दुरुस्त किया जाए।
