संजय गांधी नेशनल पार्क में फिर गूंजेगी ‘वनराणी’ की सीटी, पर्यटकों के लिए दोबारा शुरू हुई मिनी ट्रेन सेवा
Vanrani Mini Train Mumbai: मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए लोकप्रिय ‘वनराणी’ मिनी ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Borivali national park train ride (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Tourism Attraction: बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में एक बार फिर ‘छुक-छुक’ की आवाज सुनाई देगी। पर्यटकों, खासकर बच्चों के मनोरंजन के लिए चलने वाली मशहूर ‘वनराणी’ मिनी ट्रेन सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। संजय उपाध्याय के प्रयासों से अब पार्क में एक बार फिर ‘वनराणी’ की सीटी गूंजेगी और पर्यटक इस खास आकर्षण का आनंद ले सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री और वन मंत्री ने किया लोकार्पण
‘वनराणी’ के नाम से प्रसिद्ध इस मिनी ट्रेन सेवा का उद्घाटन पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायकमनीषा चौधरी, भाजपा नॉर्थ मुंबई अध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े सहित कई जनप्रतिनिधि, छात्र और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुंबई का ‘ऑक्सीजन प्लांट’
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जिसे बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है, लगभग 103 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे मुंबई का ‘ऑक्सीजन प्लांट’ भी कहा जाता है क्योंकि यह शहर के लिए एक विशाल प्राकृतिक जंगल के रूप में कार्य करता है और महानगर के लगभग 15 से 20 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र को प्रभावित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी का किला ढहने को तैयार! संजय निरुपम बोले बंगाल की महिलाओं ने BJP को चुना, उद्धव ठाकरे पर भी कसा तंज
‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
जलगांव में मातम: दुल्हन की मेहंदी सूखने से पहले ही उजड़ गया संसार, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत
एक सीट और 75 दावेदार, राष्ट्रवादी में विधान परिषद की उम्मीदवारी के लिए छिड़ी जंग, आज शाम होगा फैसला
ये भी पढ़े: यातायात नियम तोड़ने पर सख्ती: संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 315 रिक्शा चालकों पर कार्रवाई
इस नेशनल पार्क में 1,300 से अधिक प्रकार के पेड़-पौधे और 500 से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहां तेंदुए, कई पक्षी प्रजातियां और तितलियों की विविध प्रजातियां भी मौजूद हैं। पहले भी यहां मिनी ट्रेन चलाई जाती थी, लेकिन कुछ समय के लिए यह सेवा बंद कर दी गई थी। अब इसे नए स्वरूप में दोबारा शुरू किया गया है, जिससे पर्यटक ट्रेन यात्रा के साथ टाइगर सफारी का भी आनंद ले सकेंगे।
प्रकृति को करीब से देखने का मौका
विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है। हर साल हजारों पर्यटक यहां प्रकृति की सुंदरता का अनुभव करने आते हैं। ‘वनराणी’ मिनी ट्रेन सेवा के जरिए पर्यटक पार्क की हरियाली, जैव विविधता और प्राकृतिक वातावरण को करीब से महसूस कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस सेवा के फिर से शुरू होने से पार्क की सैर और भी यादगार बन जाएगी, खासकर बच्चों, छात्रों और पर्यटकों के लिए। साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
