

Thane Politics: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के उपस्थिती में कल्याण डोंबिवली मनपा के दो पूर्व नगरसेवक राजन मराठे और ज्योति मराठे ने सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए। वहीं, ठाणे मनपा के शरद पवार गुट के राकांपा के पूर्व नगरसेवक बाबाजी पाटिल ने भी शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना का दामन थाम लिया। ठाणे में आयोजित इस पार्टी प्रवेश समारोह में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक राजेश मोरे, कल्याण उपजिल्हाप्रमुख राजेश कदम मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कल्याण लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। पिछले कई वर्षों में कल्याण डोंबिवली मनपा और ठाणे मनपा दोनों में विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में पिछले ढाई वर्षों के दौरान एमएमआर में विकास को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधि शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। महायुति का एक विकास एजेंडा है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने विश्वास व्यक्त किया कि महायुति आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करेगी।
पूर्व मनसे नगरसेवक राजन मराठे, पूर्व नगरसेविका ज्योति मराठे, शहर उपाध्यक्ष किशोर कोशिंबकर, सुरेश मराठे, रवींद्र बोबड़े, संजय तावड़े, केतन खानविलकर, सुधीर थोराट और सैकड़ों पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए। ठाणे मनपा में राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार गुट के पूर्व नगरसेवक बाबजी पाटिल और आकाश पाटिल ने भी शिवसेना में शामिल हुए।
मनसे नेता राजू पाटिल ने मनसे पार्षदों के शिवसेना में शामिल होने पर शिवसेना पर निशाना साधा। इस पार्टी प्रवेश को मनसे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस पर मनसे नेता राजू पाटिल ने ट्वीट कर शिंदे सेना पर निशाना साधा है।