अजित पावर प्लेन क्रैश: जांच के लिए एकजुट हुआ परिवार, रोहित, सुनेत्रा और जय के बाद सुप्रिया सुले ने उठाई आवाज
Supriya Sule Statement Ajit Pawar Death: अजित पवार विमान हादसे की जांच के लिए सुप्रिया सुले ने उठाई आवाज। रोहित पवार के सवालों का किया समर्थन और सरकार से उनकी सुरक्षा की मांग की।
- Written By: अनिल सिंह
Supriya Sule Statement Ajit Pawar Death (डिजाइन फोटो)
Rohit Pawar Safety Demand: बारामती के रनवे पर हुए विमान हादसे में अजित पवार के असामयिक निधन ने न केवल महाराष्ट्र की राजनीति को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि अब उनके परिवार को भी ‘न्याय’ की मांग के लिए एकजुट कर दिया है। रोहित पवार, सुनेत्रा पवार और जय पवार के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की भावनाओं को स्वर देते हुए कहा है कि इस घटना से जुड़े सत्य का पारदर्शी तरीके से सामने आना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में होने वाली देरी से लोगों के बीच अविश्वास और अस्वस्थता बढ़ रही है।
सुप्रिया सुले का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विधायक रोहित पवार लगातार तकनीकी तथ्यों और आंकड़ों के साथ हादसे को एक ‘साजिश’ करार दे रहे हैं। सुले ने रोहित पवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता के मन में उठ रहे वाजिब सवालों को व्यवस्था के सामने रख रहे हैं। पूरे महाराष्ट्र में इस हादसे को लेकर जिस तरह की शंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, उसे देखते हुए पवार परिवार का यह सामूहिक रुख राज्य सरकार और जांच एजेंसियों पर दबाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
आदरणीय अजितदादा यांच्या अपघाती मृत्यूनंतर संबंध महाराष्ट्राला धक्का बसलेला आहे. समाजमाध्यमांतून अनेक शंका-कुशंका व्यक्त केल्या जात आहेत. जनभावना अतिशय तीव्र असून लोक अजूनही शोकाकूल अवस्थेत आहेत. या पार्श्वभूमीवर आमदार रोहित पवार (@RRPSpeaks) हे अतिशय अभ्यासपूर्ण पद्धतीने काही… — Supriya Sule (@supriya_sule) February 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
सुप्रिया सुले की मांग: पारदर्शिता और रोहित पवार की सुरक्षा
सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर सरकार से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली यह कि इस हादसे का सच बिना किसी देरी के और पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के सामने रखा जाए। दूसरी और अधिक गंभीर मांग उन्होंने रोहित पवार की सुरक्षा को लेकर की है। सुले ने कहा, “रोहित पवार अत्यंत अध्ययनपूर्ण तरीके से कुछ मुद्दे और तथ्य सामने ला रहे हैं। वे व्यवस्था से प्रश्न पूछ रहे हैं, जो हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। इस पृष्ठभूमि में उनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है और राज्य सरकार को उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”
ये भी पढ़ें- आदित्य ठाकरे का ‘मुंबई जलवायु सप्ताह’ पर वार: बोले- पर्यावरण विनाश का है सरकारी प्लान, MoU महज छलावा
रोहित पवार के अध्ययनपूर्ण सवाल और जनभावना
विमान हादसे के बाद से ही रोहित पवार ने मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने विमान के ट्रांसपोंडर के बंद होने, जरूरत से ज्यादा ईंधन (3000-3500 लीटर) भरे जाने और खराब मौसम के बावजूद लैंडिंग की कोशिश जैसे कई तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं। सुप्रिया सुले ने भी इन सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता अभी भी शोक में है और सोशल मीडिया पर व्यक्त की जा रही आशंकाओं का समाधान केवल एक निष्पक्ष जांच ही कर सकती है। परिवार का मानना है कि जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक इसे केवल एक सामान्य ‘दुर्घटना’ मानना मुश्किल होगा।
सरकार पर बढ़ता राजनीतिक और पारिवारिक दबाव
अजित पवार के निधन के बाद यह पहली बार है जब परिवार के सभी सदस्य, चाहे वे किसी भी गुट के हों, एक सुर में जांच की मांग कर रहे हैं। सुनेत्रा पवार पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर CBI जांच की मांग कर चुकी हैं। अब सुप्रिया सुले के जुड़ने से यह मामला एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। महायुति सरकार के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है क्योंकि ब्लैक बॉक्स के क्षतिग्रस्त होने की खबरों ने पहले ही जांच की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार रोहित पवार की सुरक्षा बढ़ाने और जांच में तेजी लाने के लिए क्या कदम उठाती है।
