- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sunetra Pawar Letter Row Parth Pawar Rajya Sabha Seat Ncp Crisis
सियासी दांव-पेंच में फंसी सुनेत्रा, पार्थ की सांसदी बचाने वापस लेंगी पत्र
- Written By: आंचल लोखंडे
Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार द्वारा चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र के कारण पार्थ पवार की राज्यसभा सदस्यता और पार्टी अध्यक्ष पद पर कानूनी संकट खड़ा हो गया है।

NCP Ajit Pawar Faction Crisis (सोर्सः सोशल मीडिया)
NCP Ajit Pawar Faction Crisis: राकांपा (अजीत पवार) के भीतर चल रहा अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ गया है। चुनाव आयोग को भेजा गया पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार का पत्र न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए गले की हड्डी बन गया है। 10 मार्च को भेजे गए इस पत्र में सुनेत्रा ने आयोग से अनुरोध किया था कि अजीत पवार के निधन (28 जनवरी) से लेकर 10 मार्च तक पार्टी की ओर से किए गए किसी भी पत्राचार को वैध न माना जाए।
सूत्रों का दावा है कि अपने उक्त पत्र के कारण सुनेत्रा के अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्थ की राज्यसभा की सदस्यता भी कानूनी पेंच में फंस गई है। इस सियासी पेंच से छुटकारा पाने के लिए अब सुनेत्रा पत्र वापस लेने का दांव अपना सकती है। शरद पवार की राकां के विधायक रोहित पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पर बेहद गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।
बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा
रोहित पवार का दावा है कि अजीत की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद पटेल और तटकरे ने पार्टी पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। पटेल और तटकरे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी संविधान में संशोधन करने और सभी शक्तियां अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी। रोहित के अनुसार, तटकरे और पटेल की साजिश की भनक लगने पर सुनेत्रा ने आयोग को पत्र लिख पार्टी पर ‘कब्जा’ करने कोशिश को नाकाम कर दिया था, लेकिन रोहित के दावे के विपरीत अब सुनेत्रा खुद ही सियासी दांव में फंस गई हैं। सुनेत्रा के पत्र के कारण अनजाने में एक बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
सांसदी और सुनेत्रा का अध्यक्ष पद दोनों कानूनी रूप से शून्य हो सकते हैं
यदि 28 जनवरी के बाद का पत्राचार रद्द होता है, तो प्रफुल्ल पटेल द्वारा 16 फरवरी को आयोग को भेजी गई सुनेत्रा पवार की स्वयं की नियुक्ति और पार्थ पवार की राज्यसभा उम्मीदवारी संबंधी दस्तावेज भी अवैध हो जाएंगे। पार्थ पवार के ‘एबी फॉर्म’ पर पटेल और तटकरे के ही हस्ताक्षर हैं। ऐसे में यदि पत्र वापस नहीं लिया गया, तो पार्थ की सांसदी और सुनेत्रा का अध्यक्ष पद दोनों कानूनी रूप से शून्य हो सकते हैं।
ये भी पढ़े: Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला
वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी और भविष्य की रणनीति
माना जा रहा है कि सुनेत्रा पवार ने यह पत्र वरिष्ठ नेताओं से सलाह किए बिना पार्थ पवार के कहने पर भेजा था, जिससे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे दिग्गज नेता शांत और नाराज हैं। पार्टी के कानूनी सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि यह पत्र सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामलों में भी आत्मघाती सिद्ध हो सकता है।
इन्हीं खतरों को भांपते हुए अब सुनेत्रा पवार इस विवादित पत्र को निरस्त करने के लिए चुनाव आयोग को नया आवेदन भेजने की तैयारी में हैं, ताकि पार्टी और परिवार के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। खुद पार्थ पवार अपने बयानों से पटेल और तटकरे को खुश करने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
Sunetra pawar letter row parth pawar rajya sabha seat ncp crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














