Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज

STEMI Maharashtra योजना एआई की मदद से 10 मिनट में हार्ट अटैक की पहचान कर गोल्डन आवर में इलाज सुनिश्चित कर रही है। अब तक 43.4 लाख ईसीजी और 1.49 लाख गंभीर मरीजों का उपचार हुआ।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 07, 2026 | 08:35 PM

स्टेमी महाराष्ट्र (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

STEMI Maharashtra AI Treatment: हार्ट अटैक के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ‘स्टेमी महाराष्ट्र’ परियोजना जीवनरक्षक साबित हो रही है। एआई आधारित तकनीक की मदद से मात्र 10 मिनट में रोग की पहचान कर मरीजों का ‘गोल्डन आवर’ में उपचार शुरू किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को नई जिंदगी मिली है।

परियोजना के तहत अब तक 43.4 लाख से अधिक ईसीजी जांच की जा चुकी हैं, 28 हजार से अधिक स्टेमी मरीजों की समय पर पहचान की गई है और 1.49 लाख गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है।

राज्य के 2,415 स्पोक स्वास्थ्य केंद्रों और 98 हब अस्पतालों का नेटवर्क ‘स्टेमी महाराष्ट्र’ योजना की रीढ़ बना हुआ है। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मरीजों की निःशुल्क ईसीजी जांच कर उसे क्लाउड तकनीक के माध्यम से हृदय रोग विशेषज्ञों तक भेजा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स

राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग

योजना के तहत निःशुल्क इलाज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पताल, जिला अस्पताल और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद आवश्यकता पड़ने पर उसे 98 हब अस्पतालों में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और अन्य उन्नत हृदय उपचारों के लिए तत्काल भेजा जाता है। महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ये इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

AI का हो रहा उपयोग

योजना में AI तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। स्पोक अस्पताल में किया गया ईसीजी क्लाउड पर अपलोड होने के बाद बेंगलुरु स्थित ट्रायकॉग हेल्थ के तकनीकी सहयोग से हृदय रोग विशेषज्ञ कुछ ही मिनटों में उसका विश्लेषण करते हैं।

यदि स्टेमी की पुष्टि होती है तो स्पोक अस्पताल में तुरंत थ्रोम्बोलाइसिस उपचार शुरू किया जाता है। इसके बाद 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से मरीज को आगे के उपचार के लिए निकटतम हब अस्पताल पहुंचाया जाता है।

यह भी पढ़ेः- राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

यह है स्टेमी

एसटी एलिवेशन मायोकार्डियल इंफार्क्शन हार्ट अटैक का एक गंभीर प्रकार है। इसमें हृदय की मांसपेशियों तक रक्त पहुंचाने वाली धमनी अचानक बंद हो जाती है, जिससे प्रभावित हिस्से को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है। समय पर उपचार न मिलने पर मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

Stemi maharashtra ai treatment heart attack ecg golden hour success

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 08:33 PM

Topics:  

  • Heart Attacks
  • Maharashtra News
  • Medical Hospital
  • Mumbai News
  • Union Ministry of Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.