-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Heart Attack Risk 4 Morning Mistakes That Can Increase The Danger
Heart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
- Written By: सीमा कुमारी
Heart Attack Risk Warning Signs: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दिन की शुरुआत में की गई कुछ गलतियां ब्लड प्रेशर बढ़ाने, हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालने और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।

खाली पेट चाय या कॉफी पीना पड़ सकता है भारी (सौ.सोशल मीडिया)
Morning Habits That Increase Heart Attack Risk :आजकल हृदय रोग केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गए हैं। कम उम्र के लोग भी तेजी से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक बड़ी वजह हमारी खराब जीवनशैली और खासतौर पर सुबह की कुछ गलत आदतें हैं।
दरअसल, दिन की शुरुआत जिस तरीके से होती है, उसका असर सीधे दिल की सेहत पर पड़ता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे हृदय को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। आइए जानते हैं कि सुबह की कौन-सी आदतें आपके दिल के लिए खतरा बन सकती हैं।
खाली पेट चाय या कॉफी पीना पड़ सकता है भारी
कई लोगों की सुबह बेड-टी या कॉफी के बिना शुरू ही नहीं होती, लेकिन यह आदत दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खाली पेट कैफीन लेने से एसिडिटी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा सकती है और कुछ लोगों में दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है। इसलिए सुबह सबसे पहले पानी पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rajgira Benefits: सेहत का सुपरफूड है राजगिरा, जानिए इसके कमाल के फायदे और खाने का सही तरीका
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
Mental Health: हर समय रहती है घबराहट? मन और शरीर को तुरंत शांत करने के 5 आसान तरीके
Monsoon Wellness: गट हेल्थ और इम्युनिटी को बनाना है बेहतर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स
नाश्ता छोड़ना या जंक फूड खाना दिल के लिए ठीक नहीं
अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या तली-भुनी और ज्यादा मीठी चीजें खाते हैं, तो यह आपके हार्ट के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। नाश्ता न करने से ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव आता है और मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। वहीं, प्रोसेस्ड और ऑयली फूड शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर धमनियों में रुकावट पैदा कर सकते हैं।
अलार्म बजते ही तुरंत बिस्तर से उठना भी हो सकता है नुकसानदायक
गहरी नींद से अचानक उठने पर शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन तेजी से सक्रिय हो जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट अचानक बढ़ सकते हैं, जो दिल पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अलार्म बजने के बाद एक-दो मिनट बिस्तर पर बैठें, गहरी सांस लें और शरीर को हल्का स्ट्रेच करने के बाद ही उठें।
यह भी पढ़ें- Excessive Sleep: क्या आपको भी आती है जरूरत से ज्यादा नींद? नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा
बिना तैयारी के भारी एक्सरसाइज करना बन सकता है जोखिम
सुबह उठते ही सीधे हैवी वर्कआउट शुरू कर देना भी दिल के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। खासकर बिना वॉर्म-अप किए वेट लिफ्टिंग या हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से हृदय पर अचानक दबाव बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी एक्सरसाइज से पहले कम से कम 5 से 10 मिनट तक हल्की स्ट्रेचिंग या वॉर्म-अप जरूर करें।
दिल को स्वस्थ रखना है तो सुबह की आदतों में करें बदलाव
विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ दिल के लिए केवल दवाइयां ही नहीं, बल्कि अच्छी दिनचर्या भी बेहद जरूरी है। अगर आप सुबह की इन छोटी-छोटी गलतियों से बचते हैं, तो लंबे समय तक अपने हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं।
Heart attack risk 4 morning mistakes that can increase the danger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Jul 21, 2026 | 06:57 AMसोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 06:45 AMMonsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Jul 21, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं, उनका 3 देशों का ऐतिहासिक दौरा शुरू
Jul 21, 2026 | 06:33 AMNHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
Jul 21, 2026 | 06:30 AMAditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
Jul 21, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल
Jul 21, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














