-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- South Koreas Hs Hyusang Company Will Invest In Nagpur Agreement With Industry Department In Presence Of Cm Fadnavis
Mumbai News: दक्षिण कोरिया की HS ह्युसंग कंपनी नागपुर में करेगी निवेश, CM फडणवीस की उपस्थिति में उद्योग विभाग के साथ समझौता
- Written By: आंचल लोखंडे
27 फरवरी: महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग और दक्षिण कोरिया की HS Hyosung Advanced Materials Corporation के बीच ₹1,740 करोड़ के निवेश को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

HS ह्युसंग कंपनी नागपुर में करेगी निवेश।
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग और दक्षिण कोरिया की HS Hyosung Advanced Materials Corporation के बीच ₹1,740 करोड़ के निवेश को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में डॉ. पी. अन्बलगन, उद्योग विभाग के सचिव और सीआँग, HS Hyosung Advanced Materials Corporation के अध्यक्ष द्वारा किया गया।
कंपनी यह निवेश नागपुर के बुटीबोरी में एडवांस्ड मटेरियल्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कर रही है, जिससे 400 स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “ह्युसंग कंपनी नागपुर के बुटीबोरी में एक नया अध्याय शुरू कर रही है। पुणे और छत्रपति संभाजीनगर के बाद, नागपुर में कंपनी के विस्तार को देखकर खुशी हो रही है। महाराष्ट्र में भविष्य में भी कई बड़े निवेश प्रोजेक्ट आते रहेंगे।”
सभी गणमान्य मौजूद
यह समझौता ज्ञापन मुंबई के सह्याद्री राज्य अतिथिगृह में हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव अश्विनी भिड़े, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC) के CEO पी. वेलारासू, उद्योग विभाग के सहसचिव श्रीकांत पुलकुंडवार, ह्युसंग कंपनी के प्रबंध निदेशक सी. इयान ली, वरिष्ठ सलाहकार कैप्टन शिवाजी महाडकर, निदेशक मनोजित साह, और उप प्रबंधक नीरज हांडा उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
HS ह्युसंग कंपनी के बारे में:
ह्युसंग समूह एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो टेक्सटाइल, केमिकल्स, भारी उद्योग, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, और लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। यह कंपनी कार्बन फाइबर, अरामिड फाइबर, टायर कॉर्ड, ऑटोमोटिव सीट बेल्ट यार्न, हाई-स्ट्रेंथ इंडस्ट्रियल यार्न और फैब्रिक्स के उत्पादन में अग्रणी है।
वार्षिक टर्नओवर ₹1,650 करोड़
HS Hyosung Corporation India Pvt. Ltd. के हरियाणा, मुंबई, पुणे और चेन्नई में कार्यालय हैं। कंपनी का पुणे प्लांट 2015 से कार्यरत है, जहां 350 कर्मचारी कार्यरत हैं और इसकी वार्षिक टर्नओवर ₹845 करोड़ है। छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के औरिक-शेंद्रा प्लांट में 2018 से कंपनी का संचालन हो रहा है, जहां 500 कर्मचारी कार्यरत हैं और इसकी वार्षिक टर्नओवर ₹1,650 करोड़ है।
South koreas hs hyusang company will invest in nagpur agreement with industry department in presence of cm fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














