-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shock To Liquor Lovers Liquor Prices To Increase In Maharashtra Decision Taken In Cabinet Meeting
मदिरा प्रेमियों की कटेगी जेब, महाराष्ट्र में बढ़ेंगे शराब के दाम, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र में शराब प्रेमियों के लिए एक अहम खबर यह है कि राज्य सरकार ने शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले से राज्य के खजाने में 14,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू बढ़ेगा।

मदिरा प्रेमियों की कटेगी जेब (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में शराब प्रेमियों के लिए एक अहम खबर यह है कि राज्य सरकार ने शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले से राज्य के खजाने में 14,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू बढ़ेगा। लेकिन साथ ही शराब प्रेमियों की जेब भी कटेगी।राज्य मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में लिए गए एक बड़े फैसले में आबकारी विभाग ने सरकार का राजस्व बढ़ाने के लिए शराब पर शुल्क बढ़ा दिया है। इसमें भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) पर शुल्क में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को आबकारी विभाग में राजस्व बढ़ाने वाले बदलावों को मंजूरी दे दी, जिसमें शराब पर शुल्क में बढ़ोतरी और नए कार्यालयों एवं पदों का सृजन शामिल है। राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग को वैधानिक दर्जा देने तथा फिजियोथेरेपी और नर्सिंग के छात्रों के लिए वजीफे में वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक उच्च स्तरीय अध्ययन समूह ने अन्य राज्यों की नीतियों की पड़ताल की तथा राज्य आबकारी शुल्क, लाइसेंसिंग और कर संग्रह में सुधार के संबंध में सिफारिशें प्रस्तुत कीं।
एकीकृत नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना
सीएमओ ने कहा कि मंत्रिमंडल ने विभाग के पुनर्गठन, शराब उत्पादन इकाई, ‘बॉटलिंग प्लांट’ और थोक लाइसेंस की एआई-आधारित निगरानी के साथ एक एकीकृत नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना तथा मुंबई में एक नया संभागीय कार्यालय बनाने के साथ-साथ मुंबई शहर, मुंबई उपनगरों, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और अहिल्यानगर जिलों में अतिरिक्त अधीक्षक स्तर के छह कार्यालय बनाने को मंजूरी दी। राज्य ने एक नई श्रेणी भी शुरू की है, अनाज आधारित महाराष्ट्र निर्मित शराब (एमएमएल) जिसका उत्पादन विशेष रूप से स्थानीय निर्माताओं द्वारा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
एमएमएल ब्रांड को नए पंजीकरण की आवश्यकता
एमएमएल ब्रांड को नए पंजीकरण की आवश्यकता होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन उपायों से आबकारी शुल्क और संबंधित करों से सालाना 14,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा देने के लिए मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी। यह विधेयक राज्य विधानमंडल के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। आयोग की स्थापना मूल रूप से 2005 में सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए की गई थी।
गठबंधन की सुगबुगाहट: शिवसेना (UBT) और मनसे मिलकर कर रही भाजपा को ‘ट्रोल’
शराब का न्यूनतम विक्रय मूल्य 205 रुपए
अब 180 मिलीलीटर शराब की खुदरा कीमत प्रत्येक ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग होगी। इसमें घरेलू शराब का न्यूनतम विक्रय मूल्य 80 रुपये होगा, जबकि महाराष्ट्र में निर्मित शराब 148 रुपये होगी, जबकि भारत में निर्मित विदेशी शराब का न्यूनतम विक्रय मूल्य 205 रुपए होगा और विदेशी शराब के प्रीमियम ब्रांड 360 रुपये होंगे। प्रत्येक ब्रांड के हिसाब से कीमत अलग-अलग होगी।
पंद्रह प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा
शराब की कीमत के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने के लिए, सीलबंद विदेशी बिचौलियों के होटल और रेस्टोरेंट को अनुबंध के माध्यम से लीज पर चलाने की मंजूरी दी गई है। इस पर दस से पंद्रह प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। साथ ही, विभाग को मजबूत करने के लिए, राज्य आबकारी विभाग में 1223 नए पदों को भरने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इसके साथ ही, राज्य आबकारी विभाग के तहत मुंबई शहर और उपनगरों के लिए एक नया विभागीय कार्यालय खोला जाएगा। इसके कारण, अब शराब प्रेमियों को शराब खरीदते समय अधिक पैसे देने के लिए तैयार रहना होगा।
Shock to liquor lovers liquor prices to increase in maharashtra decision taken in cabinet meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














