-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shivsena Will Give Reward Of 10 Lakh Rupees For Helping In Identifying Culprits Of Pahalgam Attack
Mumbai News: पहलगाम हमले के दोषियों की पहचान में करें मदद, शिवसेना देगी 10 लाख रुपए का इनाम
- Written By: आंचल लोखंडे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों की पहचान से संबंधित सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पहलगाम हमले के दोषियों की पहचान में करें मदद। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों की पहचान से संबंधित सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध की अधिकृत जानकारी दी।
शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कनाल ने कहा कि यह घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीरें जारी करने के मद्देनजर की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों की पहचान करने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
अपराधियों को कठघरे में लाने में मदद करने की अपील
राहुल कनाल ने कहा कि हम आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी कोई भी जानकारी लेकर आगे आएं जो इन अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने में मदद कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के मार्गदर्शक थे
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
पीड़ितों व उनके परिवारों को न्याय मिले
शिंदे के हवाले से कनाल ने कहा कि इनाम की घोषणा करने का हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए और पीड़ितों व उनके परिवारों को न्याय मिले। कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने महाराष्ट्र के 6 लोगों समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर लक्षित हमले किए।
26 लोगों की नृशंस हत्या
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
Shivsena will give reward of 10 lakh rupees for helping in identifying culprits of pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Aug 04, 2026 | 03:32 PM22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Aug 04, 2026 | 03:28 PMराम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
Aug 04, 2026 | 03:27 PMChickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Aug 04, 2026 | 03:24 PMकांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
Aug 04, 2026 | 03:20 PMPOK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PMWhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Aug 04, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM














