-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Air India Announces Direct Mumbai Toronto Non Stop Flights
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Air India: एयर इंडिया मुंबई-टोरंटो के बीच सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। इससे भारत-कनाडा कनेक्टिविटी मजबूत होगी और हर महीने 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया सीधी उड़ान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Toronto Nonstop Flight: कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने बड़ी सौगात दी है। एयरलाइन ने दिल्ली-टोरंटो मार्ग पर अपना नया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर सेवा में उतारने के साथ ही आगामी शीतकालीन कार्यक्रम में मुंबई-टोरंटो सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। नई सेवा से भारत-कनाडा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को आधुनिक केबिन सुविधाएं मिलेंगी और हर महीने 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
इसी के साथ ही 71 फीसदी प्रीमियम क्षमता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। बताया गया है कि जनवरी 2027 तक टोरंटो मार्ग पर सभी उड़ानें नए या उन्नत विमानों से संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया 25 अक्टूबर 2026 से 26 मार्च 2027 तक मुंबई और टोरंटो के बीच सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ान संचालित करेगी। इस मार्ग पर सीधी सेवा देने वाली एयर इंडिया एकमात्र एयरलाइन होगी।
नई सेवा शुरू होने से भारत और कनाडा के बीच हर महीने करीब 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जबकि साप्ताहिक क्षमता में लगभग 2,000 सीटों की बढ़ोतरी होगी। मुंबई-टोरंटो मार्ग पर उन्नत बोइंग 777-300ईआर विमान तैनात किया जाएगा। इसमें 8 फर्स्ट क्लास सुइट्स, 40 फ्लैट-बेड बिजनेस क्लास सीटें और 280 इकोनॉमी सीटें होंगी। यात्रियों को वाई-फाई कनेक्टिविटी सहित आधुनिक केबिन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Amit Shah Mumbai Visit: सहकार नव-क्रांति का आगाज, अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों की शुरुआत
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
डिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
यह भी पढ़ें:- CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
मिलेंगे ये विकल्प
- जनवरी 2027 से दिल्ली-टोरंटो की सभी 10 साप्ताहिक उड़ानें नए या उन्नत विमानों से संचालित होंगी। इनमें अधिकांश उड़ानें बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर से संचालित की जाएंगी।
- इस विस्तार से टोरंटो मार्ग पर प्रीमियम श्रेणी की क्षमता 71 प्रतिशत बढ़ जाएगी और यात्रियों को फर्स्ट, बिजनेस तथा प्रीमियम इकोनॉमी में अधिक विकल्प मिलेंगे।
एयर इंडिया अधिकारी निपुण अग्रवाल ने बाताया की कनाडा कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। नई सेवाओं और आधुनिक विमानों के जरिए एयरलाइन भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ यात्रियों को बेहतर, आरामदायक और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव उपलब्ध कराएगी।
Air india announces direct mumbai toronto non stop flights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 08, 2026 | 10:13 AMSamsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: Amazon सेल में आधी कीमत पर मिल रहा सैमसंग का प्रीमियम फोन, जानें ऑफर्स
Aug 08, 2026 | 10:02 AMNavabharat Nishanebaaz: मजबूत हो रहे विपक्ष के घेरे, कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे
Aug 08, 2026 | 10:01 AMहिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
Aug 08, 2026 | 09:48 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













