-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Attacks Bjp Ram Temple Evades Siddhivinayak Temple Controversy
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
- Written By: अनिल सिंह
Sanjay Raut Siddhivinayak Temple Row: उपचुनावों में बीजेपी की हार पर बोले संजय राउत। राम मंदिर पर केंद्र को घेरा, लेकिन सिद्धिविनायक मंदिर विवाद पर प्रतिक्रिया देने से बचे।

संजय राउत (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Sanjay Raut Silence On Siddhivinayak Temple Donation: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ सांसद संजय राउत ने बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली हार का विश्लेषण करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। हालांकि, जब संवाददाताओं ने उनसे मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं और चोरी के आरोपों पर सवाल पूछा, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया।
संजय राउत ने कहा कि जिस विषय की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, उस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। संजय राउत ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में मुखर होकर बयान दिया था और अब उनकी चुप्पी पर सत्ता पक्ष के लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।
मोदी जी और बीजेपी की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि यह जनादेश देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर युवाओं और ‘जेन जी’ के आंदोलन को दबाने के लिए गोलियां चलाई गईं और राम मंदिर में हुई कथित गड़बड़ियों पर सरकार मौन रही।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Explainer: अयोध्या, तिरुपति से सबरीमाला तक, मंदिरों को दिया गया चंदा कितना सुरक्षित; क्यों उठ रहे हैं सवाल?
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
राउत ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान बजरंगबली के प्रतीकों का राजनीतिक इस्तेमाल करने जैसे कृत्यों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है, क्योंकि बिहार की जनता के खून में राजनीति रची-बसी है।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
सिद्धिविनायक मंदिर विवाद पर साधी चुप्पी
संवाददाताओं ने जब संजय राउत का ध्यान सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर के उन आरोपों की ओर दिलाया, जिसमें दावा किया गया था कि मंदिर में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व महापौर विशाखा राऊत (उद्धव गुट) के कार्यकाल में हुई थी, तो राउत बचते नजर आए।
राउत ने सफाई देते हुए कहा, “जिस विषय के बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है, उस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। यह एक तकनीकी मामला है और मैं इस विषय की गहराई में नहीं गया हूं।”
उपचुनावों से ही तय होती है सत्ता परिवर्तन की दिशा
राउत ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि उपचुनाव के नतीजों से हमेशा विपक्षी दलों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने याद दिलाया कि इतिहास में जब वी.पी. सिंह ने इलाहाबाद उपचुनाव जीता था, तो वहीं से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के पतन की शुरुआत हुई थी।
उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में बीजेपी की हार यह दर्शाती है कि आम जनता अब महाविकास अघाड़ी और विपक्षी गठबंधन के रुख का समर्थन कर रही है।
Sanjay raut attacks bjp ram temple evades siddhivinayak temple controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













